फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Iran arrested 20 Indian citizens on charges of spying for Israel, read the truth

Fact Check : इस्राइल के लिए जासूसी करने के आरोप में ईरान में 20 भारतीयों की गिरफ्तारी का दावा भ्रामक, पढ़ें सच

Fri, 20 Jun 2025 08:19 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 20 Jun 2025 08:19 PM IST
सार

Fact Check : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने 20 भारतीय नागरिकों को इस्राइल के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावे गलत साबित हुए है। 

विज्ञापन
Iran arrested 20 Indian citizens on charges of spying for Israel, read the truth
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने 20 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर इस्राइल के लिए जासूसी करने का आरोप है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल मेंं वायरल दावा को गलत पाया है। हमें किसी भी भारतीय नागरिक के ईरान में पकड़े जाने से सबंधित कोई खबर नहीं मिली। हालांकि हमारी पड़ताल में पता चला कि तेहरान में 28 लोग को जासूसी के आरोप मेंं गिरफ्तार किया गया है। लेकिन यह लोग भारतीय है इससे सबंधित हमें कोई आधिकारी स्रोत नहीं मिला है। 

विज्ञापन

क्या है दावा  

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने भारतीयों नागरिकों को इस्राइल के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सुलेमान अहमद (@ShaykhSulaiman) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ ईरानी मीडिया ने खबर दी है कि ज़ायोनी मोसाद से जुड़े 20 भारतीय नागरिकों को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। वे कथित तौर पर पाकिस्तान और ईरान दोनों में सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इससे जुडे कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें किसी भारतीय के ईरान में जासूसी के आरोप में पकड़े जाने की खबर नहीं मिली। हालांकि हमें द यरूशलेम पोस्ट की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 जून 2025 को प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि तेहरान की न्यायपालिका ने बुधवार को घोषणा की कि उसने 15 अलग-अलग मामलों में 28 संदिग्धों को तेहरान सुरक्षा अभियोजक कार्यालय को भेजा है। उन पर इस्राइल की खुफिया और सैन्य सेवाओं के साथ सहयोग करने का आरोप लगाया है। 

इसके बाद हमें सीएनएन की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 जून 2025 को प्रकाशित की गई है। इसमें बताया गया है कि  शुक्रवार को इस्राइली हमले शुरू होने के बाद से, राजधानी में 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर इस्राइल के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया है, जबकि सोमवार को, दो साल पहले इसी आरोप में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को फांसी पर लटका दिया गया, जो किसी भी संभावित सहयोगी के लिए एक संदेश प्रतीत होता है।


पड़ताल का नतीजा 

यहां से साफ होता है कि ईरान ने किसी भारतीय को गिरफ्तार किया है। ईरान ने 28 लोगों को इस्राइल के लिए जासूसी करने के लिए गिरफ्तार किया है। लेकिन इसमें से किसी भारतीय के होने की पुष्टि नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed