फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Incomplete video of BJP leader Madhavi Lata goes viral

Fact Check: भाजपा नेता माधवी लता का अधूरा वीडियो वायरल, यहां जानें भ्रामक दावे की सच्चाई

Tue, 30 Apr 2024 08:46 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Tue, 30 Apr 2024 08:46 PM IST
सार

Fact Check: हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वो कहती दिख रही हैं 'मैं महिला नहीं हूं'। द क्विंट की पड़ताल में पता चला कि वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया गया है।
 

विज्ञापन
Incomplete video of BJP leader Madhavi Lata goes viral
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

13 मई को हैदराबाद सीट पर मतदान होना है। यहां भाजपा ने माधवी लता को असदुद्दीन ओवैसी के सामने उतारा है। दोनों उम्मीदवार इस समय प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता माधवी लता (Madhavi Latha) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वो कहती दिख रही हैं 'मैं महिला नहीं हूं'।

विज्ञापन

बीजेपी नेता माधवी लता का यह वीडियो एडिट किया गया है और इसे गलत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है.

विज्ञापन

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखा जा सकता है।

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

(इसी तरह के दावों के अन्य अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल
यह वीडियो एडिट किया गया है। माधवी लता की कही गई बात को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। पूरा वीडियो देखे पर पता चलता है कि इसमें माधवी लता कहती हैं कि वो सिर्फ एक महिला नहीं बल्कि "शक्ति", एक हिंदू देवी और शक्ति का प्रतीक हैं। ऐसा उन्होंने तब कहा, जब रिपोर्टर ने उन्हें महिला नेता कहा।

द क्विंट ने नें सच का पता कैसे लगाया ?: क्विंट ने वीडियो में न्यूज चैनल 'न्यूज नेशन' का माइक दिखा, तो क्विंट ने ने उनका Youtube चैनल चेक किया। द क्विंट को 3 मार्च 2024 को शेयर किया गया माधवी लता का एक इंटरव्यू मिला, जिसमें उन्हें उसी ड्रेस में देखा जा सकता है, जो वायरल वीडियो में है।

  • 1 मिनट 56 सेकेंड पर, इस रिपोर्ट में माधवी लता से पूछा गया कि क्यों किसी भी बीजेपी नेता ने अभी तक हैदराबाद के पुराने शहर के कुछ इलाकों का दौरा नहीं किया है, जहां शहर में बड़ी स्लम बस्तियां हैं।

  • रिपोर्टर सवाल पूछना जारी रखते हैं, "एक महिला के रूप में, आप उस स्थिति से निपटने की योजना कैसे बनाती हैं?"

इस पर वह जवाब देती हैं, "मैं महिला नहीं हूं, मैं शक्ति हूं। आपको पहले यह स्पष्ट करना चाहिए। मुझे बार-बार महिला मत कहिए। ऐसा लगता है जैसे आप मुझे कमजोर समझते हैं।"

  • शक्ति को एक हिंदू देवी और शक्ति का प्रतीक कहा जाता है।

  • 02 मिनट 07 सेकेंड पर माधवी लता सीधे कैमरे को संबोधित करती हैं और कहती हैं, "मैं अकेली महिला नहीं हूं, मैं स्वयं शक्ति हूं जो अपने भाइयों और बहनों की ताकत के साथ यहां है। मैं उनकी ताकत के कारण यहां रह रही हूं।"

पड़ताल का नतीजा:
माधवी लता का एक वीडियो यह गलत दावा करने के लिए शेयर किया गया कि वह खुद को महिला नहीं मानतीं।

(This story was originally published by The Quint, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed