फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   he claim of cab drivers at Tamil Nadu airport that they forcibly made women sit in their cars is false

Fact Check: झूठा है तमिलनाडु एयरपोर्ट पर कैब ड्राइवर का जबरन महिलाओं को अपनी गाड़ियों में बैठाने का दावा

Thu, 21 Aug 2025 08:50 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 21 Aug 2025 08:50 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु के हवाई अड्डों पर कैब ड्राइवर महिलाओं को अपनी गाड़ियों में जबरन बिठा रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
he claim of cab drivers at Tamil Nadu airport that they forcibly made women sit in their cars is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला हवाई अड्डे पर एक आदमी से बहस करते नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में कैब माफिया यात्रियों को जबरन अपनी गाड़ियों में बिठा रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोग अपने निजी विवाद के कारण आपस में बहस कर रहे हैं।  

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में कैब माफिया यात्रियों को जबरन अपनी गाड़ियों में बिठा रहे हैं। 
गुलशन सिरोह (@SirohiGulshan) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “डीएमके शासित तमिलनाडु में क्या हो रहा है? कैब माफिया यात्रियों को जबरन अपनी कैब में बिठा रहे हैं और पुलिस हवाई अड्डों पर कैब माफिया के एजेंट की तरह काम कर रही है। देखिए, कैसे कैब ड्राइवर हवाई अड्डों पर महिलाओं को जबरन कैब में घसीट रहे हैं। पेरियार के आदर्श राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान शून्य? “पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें इंडियन एक्सप्रेस तमिल के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 27 मार्च 2025 को प्रकाशित की गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि कोयंबटूर एयरपोर्ट पर हंगामा महिला ने नवविवाहित जोड़े को गाली दी कहा "मुझसे शादी करने के बाद वो उसके साथ हनीमून पर चला गया….।"

इसके बाद हमें थान्थी टीवी की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 27 मार्च 2025 को साझा की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कोयंबटूर हवाई अड्डे पर एक महिला ने अपने पति के साथ गाली-गलौज की। महिला का पति किसी दूसरी महिला के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकल रहा था।


आगे की पड़ताल में हमें तमिलनाडु सरकार के फैक्ट चैक अकांउट पर एक पोस्ट मिली। पोस्ट में वायरल दावे को गलत बताया गया है। पोस्ट में बताया गया है तमिलनाडु के हवाई अड्डों पर एक टैक्सी ड्राइवर द्वारा एक महिला के साथ दुर्व्यवहार की अफवाह फैलाई जा रही है। दरअसल, यह वीडियो एक निजी विवाद का है जिसमें मार्च में कोयंबटूर हवाई अड्डे पर एक महिला अपने प्रेमी से भिड़ गई थी।

पड़ताल का नतीजा
वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोग निजी मसले पर आपस में बहस कर रहे हैं। इस वीडियो का कैब ड्राइवर से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed