Fact Check: एक महीने पुराने पेरू के वीडियो को नेपाल बाढ़ से जोड़कर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल बाढ़ से पहले का वीडियो है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को पेरू पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक झील के पास लड़की नजर आ रही है। तभी अचानक से झील के पास तेजी से हिमस्खलन यानी बर्फ नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल बाढ़ आने से पहले का वीडियो है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो दक्षिण अमेरिकी देश पेरू का है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नेपाल बाढ़ आने से पहले का वीडियो है।
प्रिया सिंह(@priyarajputlive) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ‘नेपाल में बाढ़ आने का पहला वीडियो यही है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें tribuna digital नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 30 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि पेरू के कुस्को में हुमंताय लैगून घूमने गए पर्यटकों के एक समूह ने बर्फ और आइस के एवलांच (बर्फ़ के बड़े ढेर का खिसकना) को बर्फ से ढके माउंट हुमंताय की ढलानों से नीचे गिरते हुए कैमरे में कैद किया।

आगे की पड़ताल में हमें exitosa नाम की वेबसाइट मिली। यहां हमेंं वायरल वीडियो से संबंधित कुछ कीफ्रेम देखने को मिला। यह खबर 28 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि कुस्को की सबसे लोकप्रिय प्राकृतिक जगहों में से एक, हुमंताय लैगून घूमने आए पर्यटकों के एक ग्रुप को अचानक हिमस्खलन (avalanche) का सामना करना पड़ा। पहाड़ की ढलानों से बर्फ और बर्फ के टुकड़ों के खिसकने से पर्यटकों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई और खतरे को देखते हुए उन्हें तुरंत उस जगह से हटना पड़ा। इस बीच, अधिकारी इस जगह को कुछ समय के लिए बंद करने पर विचार कर रहे हैं।

पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को पेरू का पाया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।