फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Green flags were not seen at Priyanka Gandhi Vadra's rally

Fact Check: प्रियंका गांधी की रैली में तिरंगा न होने का दावा कर वायरल किया जा रहा वीडियो पुराना, पढ़ें पड़ताल

Thu, 24 Oct 2024 07:49 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 24 Oct 2024 07:49 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर हरे झंडे लहराते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो से दावा किया जा रहा है कि ये प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली का है। 

विज्ञापन
Green flags were not seen at Priyanka Gandhi Vadra's rally
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। लोगों की भीड़ को हरे रंग का झंडा पकड़े हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके लोग इसे वायनाड में प्रियंका वाड्रा की हुई रैली से जोड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस की रैली में तिरंगे की जगह हरे झंडे दिखाई दे रहे है। 

विवेक पांडे  (@INDVivekPandey_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं है? यह भारत में वायनाड है। यही सच्चाई बयान कर रही है कि कांग्रेस पार्टी परिवार देश में क्या करना चाहता है। ना झंडा, ना कांग्रेसी झंडा, केवल हरा झंडा। गांधी परिवार और हरा झंडा, आख़िर यह संबंध क्या है?
विज्ञापन

 


यूनैनीमस (@truly_unanim) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “वायनाड में प्रियंका वाड्रा की रैली। भगवा तो छोड़िए, तिरंगा भी नहीं दिख रहा हर जगह हरा झंडा कांग्रेस आधिकारिक तौर पर एक मुस्लिम पार्टी है!”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक यूट्यूब का लिंक मिला जहां ये वीडियो काफी पहले से मौजूद था। यहां से हमें पता चला कि यह एक पुराना वीडियो है और कम से कम जून 2019 से सोशल मीडिया पर है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो कम से कम पांच साल पुराना है। इसे गलत तरीके से अब वायरल किया जा रहा है। 
    
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed