Fact Check: हाथरस की चार साल पुरानी घटना को हालिया बताकर सरकार पर साधा जा रहा निशाना, पड़ताल में पढ़ें सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक लड़की के पिता को कुछ मनचलों को गोली मार दी। इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यूपी के हाथरस में एक पिता की अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई है। यूपी लड़कियों के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
Anita yadav (@Anitahzb) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा डबल इंजन की सरकार है इसलिए बेटियों का यह हाल है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसमें एक पिता की अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत थाने में की, इस बात से नाराज अपराधियों ने गोलियों से भूनकर इस मासूम बच्ची के पिता की निर्मम हत्या कर दी। क्या यह घटना उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के बारे में गंभीर सवाल नहीं उठाती? इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह काम है। वैसे तो यूपी की मजबूर पुलिस से कोई उम्मीद तो नहीं फिर भी निवेदन करती हूं कि पुलिस और सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे और हत्यारों को कठोरतम सजा दे। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
डबल इंजन की सरकार है इसलिए बेटियों का यह हाल है
क्या यह… pic.twitter.com/lXn5HWUL3F — Anita yadav (@Anitahzb) March 12, 2025
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसमें एक पिता की अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत थाने में की , इस बात से नाराज अपराधियों ने गोलियों से भूनकर इस मासूम बच्ची के पिता की निर्मम हत्या कर दी ।
मानव बौद्ध (@TheManavBauddh) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसमें एक पिता की अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई है। यह घटना उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के बारे में गंभीर सवाल उठाती है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसमें एक पिता की अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई है ¹ ²। यह घटना उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के बारे में गंभीर सवाल उठाती है। इस घटना की निंदा करते हुए, pic.twitter.com/LGiWlQ58kN
— Manav Bauddh (𑀫𑀸𑀦𑀯 𑀩𑁅𑀥) (@TheManavBauddh) March 13, 2025
अमरजीत सिंह (बिहारी भाई) (@amarjeet_incg) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया कि “उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसमें एक पिता को अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई है। यह घटना उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के बारे में गंभीर सवाल उठाती है। आदित्य नाथ से सवाल पूछती है जनता” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसमें एक पिता को अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई है ¹ ²। यह घटना उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के बारे में गंभीर सवाल उठाती है। आदित्य नाथ से सवाल पूछती है जनता pic.twitter.com/9rHYvOUPsD
— Amarjeet singh (बिहारी भाई) (@amarjeet_incg) March 12, 2025
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक्स पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव का पोस्ट मिला। इस पोस्ट में वायरल हो रहा वीडियो मौजूद था। अखिलेश यादव ने यह पोस्ट 2 मार्च 2021 को किया था। इससे पता चला कि वायरल हो रहा वीडियो चार साल पुराना है। इस पोस्ट को शेयर करके अखिलेश यादव ने लिखा था “‘हाथरस की बेटी’ के बाद अब हाथरस में एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है। भाजपा सरकार से हताश उप्र की नारियों ने अब तो इस सरकार से इंसाफ की मांग करना भी छोड़ दिया है। बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा बाहर।”
कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें कई मीडिया रिपोर्ट भी देखने को मिली जिसे 2 मार्च 2021 को प्रकाशित किया गया था। बीबीसी में छपी रिपोर्ट में बताया गया था कि “उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पीड़िता के पिता की गोली मार हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक नामज़द अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था और सरकार ने सभी छह अभियुक्तों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि घटना चार वर्ष पुरानी है जिसे हालिया बताकर पेश किया जा रहा है।