फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Four-year-old video of a massive fire in Tehran goes viral as an Israeli attack

Fact Check: ईरान में लगी भीषण आग के चार साल पुराने वीडियो को इस्राइल का हमला बताकर वायरल, असलियत ये है

Sat, 26 Oct 2024 08:03 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 26 Oct 2024 08:03 PM IST
सार

Fact Check: एक तस्वीर शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल वर्तमान में ईरान पर हमला कर रहा है। हमारी पड़ताल में ये वीडियो कम से कम चार साल पुराना निकला। 

विज्ञापन
Four-year-old video of a massive fire in Tehran goes viral as an Israeli attack
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर विस्फोट की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक जगह पर बहुत तेज से धमाका हो रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

विस्फोट की तस्वीर को शेयर करके यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले का वीडियो है। कहा जा रहा है कि  आधिकारिक तौर पर दोनों में क्षेत्रीय युद्ध शुरू हो गया है। 

Nsu-kka First Son (@_Victorsmog) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ईरान अब! इस्राइल ने ईरान पर बमबारी शुरू कर दी है। यह प्रतिशोध की कार्रवाई है”
विज्ञापन

 


Ape𝕏 (@CubanOnlyTrump) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “इज़राइल वर्तमान में ईरान पर हमला कर रहा है, जिससे आधिकारिक तौर पर क्षेत्रीय युद्ध शुरू हो गया है।”
 

पड़ताल

इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें इस्राइल की न्यूज वेबसाइट ‘टाइम्स ऑफ इस्राइल’ की एक खबर मिली। इस खबर में वायरल तस्वीर भी मौजूद थी। इस खबर को जून 2021 में छापा गया था “तेहरान के निकट रिफाइनरी में लगी भीषण आग 20 घंटे बाद बुझाई गई” 

आगे हमें ले कूरियर डू वियतनाम के समाचार पत्र की वेबसाइट पर ये खबर मिली। ये  वियतनाम में प्रकाशित फ्रांसीसी भाषा का समाचार पत्र है। इसमें छपी खबर के अनुसार “ईरान की राजधानी के पास एक तेल रिफाइनरी में भीषण आग लगी थी, जिसके कारण तेहरान के ऊपर आसमान में काले धुएं का एक बड़ा गुबार छा गया था, 20 घंटे से अधिक समय के बाद आग को बुझा दिया गया था।”      

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो चार साल पुराना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed