फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fake video of boat sinking in India goes viral, compared to Titanic ship

Fact Check: विदेश में नाव डूबने के वीडियो को भारत से जोड़कर किया जा रहा फर्जी दावा, पढ़ें पड़ताल

Sat, 17 May 2025 07:42 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 17 May 2025 07:42 PM IST
सार

FACT CHECK: सोशल मीडिया पर नाव डूबने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fake video of boat sinking in India goes viral, compared to Titanic ship
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, वीडियो करीब 49 सकेंड का है। इसमें दिख रहा है कि एक नदी में नाव चल रही है। नाव में 10-15 लोग सवार हैं, जो अपने साथ मोटरसाइकिल ले कर जा रहे हैं। वीडियो की आखिरी क्ल्पि में देखने को मिलता है कि नाव नदी में डूब जाती है। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस वायरल वीडियो को झूठा पाया है। जांच में पाया कि यह वीडियो करीब दो महीना पहले यानी मार्च का है। यह वीडियो  माद्रे डी डिओस ला पम्पा सेक्टर क्षेत्र की है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

 वीडियो को शेयर कर दावा किया  जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। जहां एक नाव नदी में डूब गई है।

डॉ  जेबरा फोशाय ( @JebraFaushay) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा कि बहुत से लोगों को टाइटैनिक के भारतीय संस्करण के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जो अमेरिकी फिल्म की तरह ही आकर्षक है। दावे की लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

 पड़ताल

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें फेसबुक पर एन60 नोटिसियास के अकाउंट पर वायरल वीडियो मिला। यह वीडियो करीब दो महीने पहले मार्च मेंं पोस्ट किया गया है। वीडियो का कैप्शन स्पैनिश भाषा में है। ट्रांसलेट से मिली जानकारी के अनुसार पम्पा सेक्टर में कई लोगों को ले जा रही एक नाव अधिक वजन के कारण डूब गयी। हालांकि इस घटना  में किसी को चोट नहीं आई या कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।

 


इसके बाद हमने  वीडियो के कैप्शन मेंं इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें टीवीपीई नोटिसियास कि रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों और मोटरसाइकिलों को ले जा रही एक नाव अपनी क्षमता से अधिक लोगों को ले जाने के कारण माद्रे डी डिओस के ला पम्पा क्षेत्र में डूब गई। 

 
इसके बाद हमें टीवीपीई नोटिसियास की वीडियो रिपोर्ट मिली। इसमें भी हमें वायरल हो रहा वीडियो देखने को मिला। वीडियो को 11 मार्च 2025 को पोस्ट किया गया था। 

पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है कि वायरल वीडियो झूठा है। यह वीडियो मौजूदा समय से करीब दो महीनें पहले पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही यह वीडियो भारत का भी नहीं है। यह वीडियो माद्रे डी डिओस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed