Fact Check: महंत नृत्य गोपाल दास के मृत्यु की खबरें झूठी, पड़ताल में जानें क्या है वायरल तस्वीर का सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक संत को प्रणाम करते हुए प्रधानमंत्री की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास का निधन हो गया है। हमारी पड़ताल के अनुसार, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का निधन हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इसलिए प्रधानमंत्री मोदी महंत को आखिरी प्रणाम करने गए हैं।
रवि त्रिपाठी (@RaviTrippath25) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अत्यंत दुखद खबर
श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी गोलोक वासी हुये। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दे! ॐ शांति”
अत्यंत दुखद खबर
— Ravi tripathi (@RaviTripathi25) October 1, 2024
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी गौलोक वासी हुये।
ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दे!
ॐ शांति🙏 pic.twitter.com/5xayRRJmKO
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज का निधन हो गया है
😥😥
ईश्वर महाराज जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दें 🙏
ॐ शान्ति शान्ति ॐ🙏🙏 pic.twitter.com/Fb3V4V9KpL
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज का निधन हो गया है
— Nidhi Sharma (@NidhiForX) October 1, 2024
😥😥
ईश्वर महाराज जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दें 🙏
ॐ शान्ति शान्ति ॐ🙏🙏 pic.twitter.com/Fb3V4V9KpL
पड़ताल
इस खबर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें एक रिपोर्ट मिली जिसके अनुसार, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई। इसका मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने खंडन किया है।
इस बाद हमने वायरल हो रही तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया ये तस्वीर हमें पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर मिली जो मार्च 2024 को पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर में वेंटिलेटर पर लेटे संत का नाम स्वामी स्मरणानंद जी महाराज हैं। रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद जी महाराज से मिलने प्रधानमंत्री कोलकाता गए थे।
Upon reaching Kolkata, went to the hospital and enquired about the health of the President of Ramakrishna Math and Ramakrishna Mission, Srimat Swami Smaranananda ji Maharaj.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2024
We are all praying for his good health and quick recovery. pic.twitter.com/2jammDbWsH
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर में महंत नृत्य गोपाल दास नहीं है। तस्वीर के जरिए गलत जानकारी फैलाई जा रही है।