फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   fake claim share on social media Pakistan attacked India video related to Israel Hamas Iran Hezbollah

Fact Check: ईरान के इस्राइल पर दागी मिसाइलों को पाकिस्तान का भारत पर हमला बता किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 13 May 2025 05:54 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 13 May 2025 05:54 PM IST
सार

Fact Check: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया है। 

विज्ञापन
fake claim share on social media Pakistan attacked India video related to Israel Hamas Iran Hezbollah
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुंह की खाने वाला पाकिस्तान सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया है। इसके साथ ही इस हमले में भारत को काफी नुकसान हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रात में लगातार एक तरफ से  मिसाइल दागी जा रही हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल के दौरान पता चला है कि यह वीडियो सात महीने पहले 1 अक्टूबर 2024 को पोस्ट किया गया था। जब ईरान ने इस्राइल के खिलाफ ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस II के तहत हमला किया था। इस हमले के तहत ईरान ने इस्राइल पर कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था।

विज्ञापन

आपको बता दें कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। भारत ने 6-7 मई 2025 की दरमियानी रात को पहलगाम का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान पर स्ट्राइक कर नौ आतंकी ठिकानें को ध्वस्त कर दिया था। आंतकी ठिकानो पर हुई इस कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना बिलबिला उठी। उसने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। तीन दिन तक चले तनाव के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है दावा   

लेट्स ग्रो टुगेदर नाम के यूजर ने यूट्यूब पर वीडियो को शेयर कर के दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी आप नीचे देख सकते हैं। 

  
 

इसी तरह एक और दावे को आप यहां देख सकते हैं, इसका आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। पड़ताल के दौरान हमें एनडीटीवी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट मिली, यह रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2024 को पोस्ट की गई थी। इस खबर में लिखा गया था कि पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव को तेजी से बढ़ते जा रहे है। पिछले हफ्ते हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह और हमास नेता इस्माइल हनेया की हत्या के जवाब में ईरान ने इस्राइल पर हमला किया है। खबर में वायरल हो रहे वीडियो का फ्रेम तस्वीर के रूम में प्रयोग किया गया था। यहां से हमे वीडियो पुराना होने का अंदेशा लगा। इसी खबर में एक एक्स पोस्ट भी एंबेड था। ये एक्स पोस्ट ईरानी मीडिया समूह प्रेस टीवी के एक्स हैंडल से लिया गया था। इस एक्स पोस्ट पर जाने पर हमें एक वीडियो मिला। यह वीडियो एक मिनट 15 सेकंड का था। वहीं, वायरल हो रहा वीडियो महज 12 सेकंड का है। जब हमने प्रेस टीवी का पूरा वीडियो देखा तो वीडियो के 53वें सेकंड से अगले 12 सेकंड का वीडियो हूबहू वही है जो वायरल वीडियो क्लिप में दिख रहा है। 

आगे की पड़ताल में गूगल रिवर्स सर्च करने पर हमें इनशॉट्स  की भी रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित की गई थी। इसमें लिखा गया है कि ईरान इस्राइल पर लगातार मिसाइल से हमला कर रहा है।   

हमें यह वीडियो विदेशी मीडिया चैनल KVUE में भी पोस्ट मिला। केवीयूई (KVUE) ऑस्टिन, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक टेलीविजन स्टेशन है, जो एबीसी (American broadcasting company) से संबद्ध है। यहां भी हमें यह वीडियो 03 अक्तूबर 2024 को प्रकाशि मिला। यह भी इस वीडियो को इजरायल, ईरान और हमास के बीच उस समय चल रहे युद्ध से जोड़कर ही शेयर किया गया था। 

  
 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल से यह स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो सात महीने पुराना है। इस वीडियो का भारत-पाकिस्तान संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed