फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check video of the Bengaluru Metro's inauguration shared falsely from Japan

Fact Check: बंगलूरू में मेट्रो लाइन की शुरुआत के वीडियो को जापान का बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 03 Jan 2026 07:02 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 03 Jan 2026 07:02 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में मेट्रो शुरू होने से पहले कुछ लोग आरती करते और नारियल फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को जापान का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में ये  वीडियो बंगलूरू का निकला। 

विज्ञापन
Fact Check video of the Bengaluru Metro's inauguration shared  falsely  from Japan
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में फूलों से सजी हुई एक ट्रेन दिख रही है। इस ट्रेन पर स्वास्तिक और ओम का निशान बना हुआ है। ट्रेन के आगे कुछ लोग आरती करते हुए और नारियल फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि जापान में  सनातन धर्म के अनुसार ट्रेन का उद्घाटन या शुरुआत की जा रही है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि इस वीडियो के जापान से होने का दावा गलत है। यह वीडियो 2024 में बंगलूरू में येलो लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन के ट्रायल ड्राइव से संबंधित है।

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि जापान में ट्रेन की शुरुआत करने से पहले सनातन रीति रिवाज से उसकी पूजा की गई। 
आशीष प्रताप सिंह नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, "जापान टेक्नोलॉजी और विज्ञान में भारत से बहुत आगे है… हमको अपने धर्म को कभी भी नहीं भुलाना चाहिए, लेकिन इसकी असली वजह ये है, कि जापान आज भी सनातन धर्म के आगे नतमस्तक है, और हर कार्य वैदिक सनातन हिंदू धर्म के अनुसार ही करता है। कुछ विधर्मी वीडियो देखकर विचलित हो सकते हैं, उनको हार्ट अटैक आ सकता है, लेकिन उनकी मृत्यु के लिए हम सब जिम्मेदार नहीं हैं, हमारा काम है, केवल सच को दिखाना।" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें namma_attibele_official नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। यहां हमें वायरल हो रहा वीडियो 11 मार्च 2024 को पोस्ट मिला। इसके साथ ही बताया गया था कि जैबोम्मसंद्रा से येलो लाइन मेट्रो की पहली झलक सामने आई, शुरुआत में इस रूट पर ट्रेनें पंद्रह मिनट के अंतराल पर चलने वाली हैं, जिससे यात्रियों को ट्रांसपोर्ट का एक सुविधाजनक और कुशल साधन मिलेगा।

 

 

आगे सर्च करने पर हमें एक और फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो देखने को मिला। इस अकाउंट पर वीडियो को 10 मई 2024 को शेयर किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा गया था बंगलूरू मेट्रो में आपका स्वागत है - नाम बोर्ड पर स्क्रॉल हो रहा है... यह बंगलूरू की मेट्रो है, जिसे आने वाले वर्षों में होसुर तक बढ़ाया जाएगा।

 

इसके बाद हमें ट्रेन के डिसप्ले पर वेलकम टू बंगलूरू मेट्रो लिखा हुआ नजर आया। यहां से यह साफ हो गया कि यह भारत में कर्नाटक राज्य के शहर बंगलूरू का वीडियो है। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि ट्रेन का वीडियो भारत के बंगलूरू का है। इसे जापान का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed