फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of Indian Air Force MiG-21 crash shared as Pak-Afghan incident

Fact Check: 2022 में मिग-21 के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव से जोड़कर हो रहा शेयर

Mon, 13 Oct 2025 05:41 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 13 Oct 2025 05:41 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि तालिबान बलों ने एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया है। 

विज्ञापन
Fact Check Video of Indian Air Force MiG-21 crash shared as Pak-Afghan incident
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पुष्टि की है कि उसने उत्तरी सीमा पर कई पहाड़ी इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला किया है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमले में 58 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं, जिसे उसने "बदले की कार्रवाई" बताया। अफगानिस्तान ने दावा किया कि पाकिस्तान ने गुरुवार को अफ़ग़ान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और उसकी सीमा के अंदर एक बाजार पर बमबारी की। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक जगह पर भयानक आग लगी हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि डूरंड रेखा के पास तालिबान बलों ने एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया है, जिससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन

अमर उजला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह फुटेज 2022 में राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का है।

विज्ञापन

क्या है दावा

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि डूरंड रेखा के पास तालिबान बलों ने एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया है, जिससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश गोदारा (@guneshgodara) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा, “टीटीपी लड़ाकों ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया। अफगान तालिबान ने आज रात डूरंड रेखा पर पाकिस्तान पर हमले शुरू कर दिए।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह इंडिया टुडे की जुलाई 2022 की एक मीडिया रिपोर्ट मिली। इसमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम मौजूद था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में गुरुवार शाम एक मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई। विमान का मलबा बाड़मेर के भीमड़ा गांव में आधा किलोमीटर तक बिखरा हुआ मिला। जब यह दुर्घटना हुई, तब मिग-21 विमान बायतु क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

आगे सर्च करने पर हमें रिपब्लिक भारत के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो में बताया गया था कि राजस्थान के बाड़मेर के पास भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त; तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान का मलबा काफी फैला हुआ है।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2022 में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का है। इसे पाकिस्तान और आफगानिस्तान से जोड़कर गलत दावा किया जा रहा है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed