फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of Defence Minister Rajnath Singh celebrating Holi in 2023 shared with misleading claim as re

Fact Check: 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का होली मनाने का वीडियो अभी का बताकर किया जा रहा भ्रामक दावा

Tue, 17 Feb 2026 04:25 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 17 Feb 2026 04:25 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में रक्षा मंत्री होली मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो तीन साल पुराना निकला। 

विज्ञापन
Fact Check Video of Defence Minister Rajnath Singh celebrating Holi in 2023 shared with misleading claim as re
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होली मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड का दौरा कर रहे हैं। उसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होली मनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

16 फरवरी 2026 को भारत में अमेरिका के राजदूत, सर्जियो गोर और US-INDOPACOM कमांडर, एडमिरल सैमुअल जे. पापारो ने वेस्टर्न कमांड के हेडक्वार्टर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के साथ भारत के वेस्टर्न फ्रंट पर सामरिक सुरक्षा गतिशीलता पर ज़रूरी बातचीत की। प्रतिनिधि मंडल को वेस्टर्न फ्रंट के नजरिए के बारे में पूरी जानकारी दी गई, जिसमें ऑपरेशनल तैयारी, खास विरासत, ऑपरेशन सिंदूर का काम और देश बनाने और इलाके की स्थिरता को मजबूत करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका शामिल थी। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह दावा पूरा तरह से भ्रामक है। जांच के दौरान हमने पाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मार्च 2023 में यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ़ कॉमर्स, सुश्री जीना रायमोंडो के साथ होली मना रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि  भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के दौरे पर थे। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होली मना रहे हैं। 

द ईस्ट ऑब्ज़र्वर (@_East_Observer) नाम के एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, "भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड का दौरा कर रहे हैं। इस बीच, भारत के रक्षा मंत्री” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक्स अकाउंट पर यह वीडियो 8 मार्च 2023 को देखने को मिला। इस वीडियो को पोस्ट करके रक्षा मंत्री ने लिखा था “होली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक निवास पर यूनाइटेड स्टेट्स की कॉमर्स सेक्रेटरी, सुश्री जीना रायमोंडो की मेजबानी करके मुझे बहुत खुशी हुई।” 

 

आगे हमें इंडियन एक्सप्रेस पर राजनाथ सिंह की वायरल हो रही तस्वीर मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नई दिल्ली में अपने घर पर यूएस कॉमर्स सेक्रेटरी जीना रायमोंडो के साथ त्योहारों मनाते नजर आए। इस रिपोर्ट को 8 मार्च 2023 को पोस्ट किया गया था। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि रक्षा मंत्री के 2023 के वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed