फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video from Hong Kong being shared as linking to Iran-Israel war

Fact Check: हांगकांग की इमारत में आग के वीडियो को ईरान-इस्राइल युद्ध से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Thu, 19 Mar 2026 07:26 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 19 Mar 2026 07:26 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल पर हमला किया, जिसके कारण यह आग लगी है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check Video from Hong Kong being shared as linking to Iran-Israel war
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जंग जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बिल्डिंग में आग लगी नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल के तेल अवीव में हमला किया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो करीब चार महीने पहले हांगकांग का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले से तेल अवीव की एक बिल्डिंग में आग लग गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंपल लड़की(@simple_ladki) नाम की एक्स यूजर ने लिखा,” Breaking ईरान के हमले से इस्राइल के तेल अवीव में बड़े पैमाने पर विस्फोट हो रहे है जिससे  इस्राइल के शहर हिल रहे हैं  इसे रिपोस्ट करें ताकि पूरी दुनिया इसे देख सके मासूम बच्चियों के हथियारों का देश का क्या हाल होता है” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें inmediahknet नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यहां बताया गया है कि यह वीडियो ताइपो स्थित हंग फुक कोर्ट का है, जहां, शाम शाम 6:22 बजे लेवल 5 श्रेणी की आग लग गई। रात होने के कारण आग फैलती रही और कई इमारतें आग की चपेट में आ गईं। ऊपरी मंजिलों से कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और एक समय तो आग का एक बड़ा गोला भी दिखाई दिया। सरकार ने बताया कि शाम 6 बजे तक नौ लोगों को इलाज के लिए एलिस हो मियू लिंग नेदरसोल अस्पताल और प्रिंस ऑफ वेल्स अस्पताल भेजा गया। इनमें से चार की मौत हो गई, तीन की हालत गंभीर है, एक की हालत नाजुक है और एक की हालत स्थिर है।

 

आगे की पड़ताल में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट का एक वीडियो मिला। यह वीडियो 1 दिसंबर 2025 को साझा किया गया है। यहां हमें वायरल वीडियो से मिलते कुछ क्लिप देखने को मिले। यहां बताया गया है कि हांगकांग के अधिकारियों ने शहर की सबसे भीषण आग की घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है, जिसमें कम से कम 149 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। यह त्रासदी 26 नवंबर, 2025 को ताई पो स्थित एक आवासीय परिसर में आग लगने से शुरू हुई। आग लगने के लगभग 20 घंटे बाद भी दमकलकर्मी प्रभावित सात में से तीन ब्लॉकों में आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। सुबह होते ही दमकलकर्मियों के ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के साथ ही इमारतों में फंसे कई निवासियों को बचा लिया गया, लेकिन 1 दिसंबर, 2025 तक लगभग 40 लोग लापता थे।

 

 

इसके बाद आगे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें बीबीसी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में लिखा है कि हांगकांग पुलिस ने पुष्टि की है कि पिछले नवंबर में हांगकांग के एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में 168 लोगों की मौत हो गई थी।  यह संख्या पहले घोषित संख्या से सात अधिक है।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को हांगकांग का पाया है। इस वीडियो का ईरान-इस्राइल युद्ध से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed