फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video from 2018 showing a BJP candidate being garlanded with slippers is being shared as recent

Fact Check: 2018 में भाजपा उम्मीदवार को चप्पल की माला पहनाने के वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 04 Apr 2026 06:10 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Sat, 04 Apr 2026 06:10 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो से दावा किया जा रहा है कि यूजीसी के विरोध में चुनाव प्रचार करने आए भाजपा उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाई गई है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।   

विज्ञापन
Fact Check Video from 2018 showing a BJP candidate being garlanded with slippers is being shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2026 में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। इन सभी राज्यों में इसी महीने में वोट डाले जाएंगे। सभी राजनीतिक दल प्रचार अभियान में लगे हुए है। अब एक वीडियो  सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जिसमें चुनाव प्रचार करने पहुंचे व्यक्ति को चप्पल की माला पहनाई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा के एक विधायक उम्मीदवार का चुनाव प्रचार के दौरान जूतों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसका कारण यूजीसी पर जनता के आक्रोश को बताया जा रहा है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में पता चला कि वीडियो 2018 में मध्य प्रदेश में घटी घटना का है, जब भाजपा नेता दिनेश शर्मा धामनोद में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्हें जल संकट के चलते लोगों ने जूते चप्पलों की माला पहनाई थी। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि चुनाव का प्रचार करने गए भाजपा उम्मीदवार को यूजीसी के विरोध में चप्पलों की माला पहनाई गई। 

जर्नलिस्ट शुभम पांडे नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “ये तो होना ही था...अभी तो शुरूआत है। रैली नहीं करने दोगे तो कोई बात नहीं। वोट मांगने तो आओगे। भाजपा विधायक प्रत्याशी को चप्पलों की माला पहनाकर जनता ने जताया अपना गुस्सा। और लाओ  #UGC … पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स एएनआई के एक्स अकाउंट पर 7 जनवरी 2018 को पोस्ट मिले। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया था “#MadhyaPradesh: धार के धामनोद में भाजपा उम्मीदवार दिनेश शर्मा जब नगरीय निकाय चुनाव के लिए घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें जूतों की माला पहना दी।” 


 

आगे हमें एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 2018 में प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि धार जिले के धामनौद में नगरीय निकाय के चुनाव हो रहे थे। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के दिनेश शर्मा उम्मीदवार थे। शर्मा को रविवार को प्रचार के दौरान अचानक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। एक वृद्ध व्यक्ति ने उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहना दी। बताया जाता है कि यह वृद्ध किसी बात से नाराज था और उसने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए दिनेश शर्मा को चरण पादुकाओं की माला पहना डाली। 
 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि 2018 के वीडियो तो हालिया चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed