फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Trump statement about ending PM Modi political career is shared with the wrong context

Fact Check: ट्रंप का पीएम मोदी के राजनीतिक करियर को खत्म करने का बयान गलत संदर्भ के साथ किया जा रहा शेयर

Wed, 11 Feb 2026 07:32 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 11 Feb 2026 07:32 PM IST
सार

Fact check: सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उनके पास पीएम मोदी से जुड़े कुछ ऐसे सबूत है, जिससे वह उनका करियर खत्म कर सकते हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। 

विज्ञापन
Fact Check Trump statement about ending PM Modi political career is shared with the wrong context
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। 10 सेकेंड के इस वीडियो में ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर को नष्ट कर सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करके एपस्टीन फाइल्स से जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ट्रंप के पास प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कुछ ऐसे दस्तावेज हैं, जिससे ट्रंप पीएम मोदी का राजनीतिक करियर खत्म कर सकते हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। ट्रंप का यह वीडियो 2025 का है। उन्होंने पीएम मोदी के राजनीतिक करियर को खत्म करने की बात का इस्तेमाल एक व्यंग के तौर पर किया था। जिसे बिना संदर्भ के शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप कह रहे हैं कि वे पीएम मोदी के करियर को खत्म कर सकते हैं। आखिर ट्रंप के पास पीएम मोदी के खिलाफ ऐसा क्या है जिससे वह ऐसी धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन यूथ कांग्रेस (@IYC) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “मैं चाहूं तो नरेंद्र मोदी का राजनैतिक कैरियर खत्म कर सकता हूँ...यही तो हम पूछ रहे है... एप्सटीन फाइल का वो कौनसा पन्ना है जिसको दिखाकर ट्रम्प ने मोदी को ब्लैकमेल किया और भारत विरोधी ट्रेड डील थोपी..?” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई पर 16 अक्तूबर 2025 को पोस्ट मिला। यहां वायरल हो रहे वीडियो का विस्तृत संस्करण मौजूद था। मूल वीडियो में ट्रंप से पीएम मोदी से जुड़ा एक सवाल किया गया। ट्रम्प ने कहा, "मोदी एक महान व्यक्ति हैं। वह मुझे पसंद करते हैं। अब, मुझे नहीं पता कि 'पसंद' शब्द का क्या अर्थ है... मैं इसे किसी और तरह से नहीं लेना चाहता। मैं उनके राजनीतिक करियर को बर्बाद नहीं करना चाहता।" इससे साफ तौर पर पता चलता है कि ट्रंप ने हल्के फुल्के अंदाज में पीएम मोदी के बारे में प्रेम शब्द को लेकर वायरल वक्तव्य दिया था। उन्होंने पीएम मोदी को साफ तौर पर धमकी देते हुए करियर खत्म करने की बात नहीं की थी। उन्होंने प्रेम शब्द को लेकर ऐसा कहा था। ताकि उसे कोई गलत तरीके से न लें। 

आगे हमें टाइम्स ऑफ इंडिया पर भी 16 अक्तूबर 2025 को ट्रंप के इस बयान से जुड़ी एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि "मोदी एक महान व्यक्ति हैं। वह ट्रंप से प्यार करते हैं," अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा और फिर स्पष्ट किया, "मैं नहीं चाहता कि आप "प्यार" शब्द को किसी अलग तरीके से लें। मैं उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता।"

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि ट्रंप की हल्केफुल्के अंदाज में कई गई बात को गलत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed