फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: No Brijbhushan Singh ticket not denied from kaisarganj seat, old video is viral

Fact Check: क्या भाजपा ने बृजभूषण सिंह का टिकट काट दिया है, जानें सांसद के 'कौन काट रहा है' वाले बयान की हकीकत

Tue, 05 Mar 2024 07:47 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Tue, 05 Mar 2024 07:47 PM IST
सार

Fact Check: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें बृजभूषण मीडिया को जवाब देते हुए कह रहे हैं कि कौन काट रहा है उनका टिकट। हालांकि, वायरल वीडियो 2023 का है। 
 

विज्ञापन
Fact Check: No Brijbhushan Singh ticket not denied from kaisarganj seat, old video is viral
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

2 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हुई थी। सूची में सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश से 51 नामों की घोषणा की गई। हालांकि, इस सूची में पार्टी के कई दिग्गज सांसदों के नाम नहीं हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह कह रहे हैं कि कौन काटेगा उनका टिकट। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है दावा?
कुश्ती संघ से विवादों में आए कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची आने के बाद यूजर बृजभूषण के वीडियो को अलग-अलग दावों के साथ साझा कर रहे हैं। एक्स यूजर कौशल सिंह ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'कौन मेरा टिकट काट रहा है? उसका नाम बताओ। दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा..!!'
 

इसी वीडियो को साझा करते हुए वेरिफाइड यूजर विपिन पटेल ने कैप्शन दिया, 'दबदबा है दबदबा रहेगा का पहली लिस्ट में नाम गायब है ये कैसा दबदबा है भाई। पत्रकार ने पूछा आपका टिकट कट रहा तो बृजभूषण भड़क गए बोले कौन काट रहा है...तो बता दे मोदी ने काट दिया टिकट।' 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ से विवादों के कारण पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। ऐसे में बृजभूषण सिंह का टिकट कटना अपने आप में बड़ी खबर होती। पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने भाजपा द्वारा जारी सूची को देखा जिसमें बृजभूषण शरण की परंपरागत सीट कैसरगंज का नाम नहीं था। यहां से संकेत मिला कि भाजपा ने बृजभूषण के टिकट को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की है। 

अगली कड़ी में हमने वीडियो की जांच की कि आखिर बृजभूषण का वायरल बयान कब का है। इसके लिए हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब को रिवर्स सर्च किया तो यूट्यूब पर सितंबर 2023 के वीडियो मिले। यहां से यह भी स्पष्ट हो गया कि भाजपा सांसद का बयान जो अभी वायरल है वह करीब पांच महीना पुराना है।



वीडियो की और अधिक पुष्टि के लिए हमने अमर उजाला के बाराबंकी ब्यूरो से संपर्क किया जहां से हमें 24 सितंबर 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, जब एक पत्रकार ने सांसद बृजभूषण शरण से पूछा कि क्या आपका टिकट कट रहा है? क्योंकि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है तो सांसद बोले कौन कटवा रहा है मेरा टिकट। नाम बताइए। उन्होंने पत्रकार से उल्टे सवाल किया कि क्या आप मेरा टिकट कटवा रहे हैं? उन्होंने कई बार यह सवाल किया। उस वक्त सांसद बृजभूषण शरण सिंह बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे।

 
विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि भाजपा सांसद का टिकट कटने से जुड़ा वीडियो पिछले साल का है। हाल ही में जारी भाजपा की पहली सूची में उनकी संसदीय सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed