फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: misleading Video of attack on BJP leaders before Lok Sabha elections goes viral

Fact Check: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं पर हमले का वीडियो वायरल, यहां जानें छह साल पुरानी घटना का सच

Fri, 22 Mar 2024 07:24 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Fri, 22 Mar 2024 07:24 PM IST
सार

Fact Check: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया यूजर्स भाजपा नेताओं पर भीड़ के हमले का वीडियो साझा कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो का 2024 के लोकसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Fact Check: misleading Video of attack on BJP leaders before Lok Sabha elections goes viral
लोकसभा चुनाव फैक्ट चेक - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

इस वक्त देश में चुनावी माहौल है। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून के बीच देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। तमाम पार्टियों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस बीच, भीड़ द्वारा भाजपा नेताओं पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


 

क्या है दावा?
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया यूजर्स भाजपा नेताओं पर भीड़ के हमले का वीडियो साझा कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ भाजपा का भगवा पट्टा पहने हुए लोगों का पीछा कर रही है और उस पर हमला कर रही है। वीडियो साझा कर ये बताने की कोशिश की जा रही है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने गए भाजपा नेताओं को लोगों ने भगाया।

वीडियो को साझा करते हुए नीतीश कुमार यादव नाम के यूजर ने लिखा, '2024 भाजपा 400 पार लेकिन जनता तो भाजपा का स्वागत ऐसे कर रही है'।
 

इसी वीडियो को साझा करते हुए आप छात्र विंग (CYSS) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वंशराज दुबे ने लिखा, 'जनता गली-मोहल्लों से ही पार नही जाने दे रही है.....चले है 400 पार लाने! इसके अलावा भी लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 
हमारी टीम ने वीडियो के साथ किए जा रहे दावों की पड़ताल की। वीडियो के की-फ्रेम को जब रिवर्स सर्च किया तो यही वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक्स हैंडल पर मिला। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को 26 मार्च, 2019 को पोस्ट किया था। यहां से यह बात तो स्पष्ट हो गई वीडियो का 2024 के लोकसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। 
 

और अधिक जानकारी जुटाने पर हमें यूट्यूब पर 2017 के वीडियो मिले जिसमें बताया गया था कि दार्जीलिंग में बंगाल भाजपा के दिलीप घोष से धक्का मुक्की और पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीटा गया था। इसी दौरान पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी रहे कैलाश विजयवर्गीय की एक फेसबुक पोस्ट मिली। इसमें विजयवर्गीय ने दार्जीलिंग में पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले को निंदनीय बताया था। बता दें कि दिलीप घोष 2015 से 2021 तक भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष थे। 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से साफ है कि भाजपा नेताओं पर हमले का वीडियो करीब छह साल पुराना है। इसका लोकसभा चुनाव 2024 से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed