फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Foreign journalist praised Shashi Tharoor's looks and intelligence while on a foreign tour

Fact Check: भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गए शशि थरूर की विदेशी पत्रकार ने नहीं की तारीफ, पढ़ें पड़ताल

Fri, 30 May 2025 08:28 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 30 May 2025 08:28 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक लड़की शशि थरूर की तारीफ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके हालिया विदेश दौरे का है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check: Foreign journalist praised Shashi Tharoor's looks and intelligence while on a foreign tour
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शशि थरूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला उनके लुक्स और इंटेलिजेंस की तारीफ करते हुए सवाल पूछती है। इसके बाद हंसते हुए शशि थरूर इस सवाल का जवाब देते हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि शशि थरूर विदेश में जाकर पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस उन पर निशाना साध रही है। वहीं एक विदेशी पत्रकार शशि थरूर की लुक्स और इंटेलिजेंस दोनों की तारीफ कर रही है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच के दौरान हमने पाया कि वीडियो अभी की विदेश यात्रा के दौरान का नहीं है बल्कि नगालैंड में युवाओं की एक बातचीत में शामिल होने का है। पड़ताल में यह भी पता चला कि वीडियो 2023 है। आपको बता दें पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए केंद्र सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजे हैं। प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं। इनमें एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शशि थरूर कर रहे हैं।   

विज्ञापन

क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश गए थरूर की विदेशी पत्रकार तारिफ कर रही हैं। यहां कांग्रेस उनका विरोध कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य प्रताप सिंह (@suryapsingh_IAS) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “शशि थरूर विदेश में जाकर पाकिस्तान को बेनक़ाब कर रहे हैं तो कांग्रेस क्यों बिलबिला उठी है? जहाँ विदेशी पत्रकार @ShashiTharoor की लुक्स और इंटेलिजेंस दोनों की तारीफ़ कर रही हैं। उधर कांग्रेस के लोग उन्हें मोदी का “चमचा” क़रार देने पर तुले हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं।

इस तरह कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को देखा तो हमें वीडियो के ऊपर बाएं कोने पर 'द एलएस' वॉटरमार्क दिखा और फिर वीडियो को खोजने के लिए हमने कीवर्ड सर्च किया। हमें इस दौरान 5 मार्च, 2023 को 'द लुंगलेंग शो' द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया वीडियो मिला, जो स्पष्ट करता है कि वीडियो पुराना है और इसका ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं है। 

वीडियो का शीर्षक था: “थरूर का नगालैंड की सबसे बड़ी फैन गर्ल को शानदार जवाब | द लुंगलेंग शो”। शीर्षक से यह स्पष्ट है कि वीडियो में दिख रही महिला कोई विदेशी पत्रकार नहीं बल्कि नगालैंड की एक लड़की है।

कीवर्ड से सर्च करने पर हमें शशि थरूर का 2023 का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में खुद शशि थरूर ने इस वीडियो को यूट्यूब लिंक को शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था “नगालैंड की मेरी हालिया यात्रा से जुड़ी 2 मिनट की एक झलक आजकल चर्चा में है।” 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो शशि थरूर के हाल में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के तौर पर गए विदेश दौरे का नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed