Fact Check: 2019 में वाराणसी में वोटर से ज्यादा नहीं थे EVM के वोट, जानें वायरल दावे पर क्या बोला चुनाव आयोग
Fact Check: चुनावी सरगर्मी के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2019 में वाराणसी में मतदान की तुलना में EVM से अधिक वोट निकले थे। चुनाव आयोग ने दावे का खंडन करते हुए एक बयान जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी माहौल के बीच वाराणसी सीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया माध्यमों पर वायरल है। इसे साझा कर दावा किया जा रहा है कि 2019 में वाराणसी में 11 लाख वोटर थे लेकिन EVM में 12 लाख 87000 वोट की गिनती की गई। वीडियो को मनीषा चौबे नाम की यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है।
EVM का सबसे बड़ा सबूत ये 👇 रहा
— मनीषा चौबे , 𝙄𝙉𝘿𝙄𝘼 (@ChobeyManisha) April 7, 2024
2019 में वाराणसी में EVM कैसे जीते
मिली , इसका सबसे बड़ा सबूत देखें ,,
11 लाख वोटर थे ,EVM मैं वोट निकले
12 लाख 87000 वोट गिनती किए गए? pic.twitter.com/LFU66H8psN
इसी वीडियो को जीतू यादव नाम के वेरिफाइड यूजर ने भी साझा किया है। इसके अलावा अन्य यूजर भी इस वीडियो को अलग-अलग दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।
Breaking News 🚨
— JITU YADAV (@JittuSingh0) April 7, 2024
इसी लिए EVM में तोते की जान बसती है,
2019 में वाराणसी में EVM कैसे जीते
मिली , इसका सबसे बड़ा सबूत देखें ,,
11 लाख वोटर थे ,EVM मैं वोट निकले
12 लाख 87000 वोट गिनती किए गए?
वीडियो देखे,👇
pic.twitter.com/aFXlBQYn1b
दावा चुनाव आयोग से जुड़ा था लिहाजा हमने पड़ताल के लिए चुनाव आयोग (ईसीआई) के सोशल मीडिया हैंडल्स को देखा। इस दौरान हमें निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता द्वारा किया गया एक 'एक्स' पोस्ट मिला। इस पोस्ट में ईसीआई ने वाराणसी लोकसभा सीट से जुड़े वायरल दावे का खंडन किया था। बयान के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं और ईवीएम में डाले गए वोटों के बेमेल होने के संबंध में एक वीडियो में झूठा दावा किया गया है।
ईसीआई ने बताया कि वाराणसी सीट पर कुल मतदाता 18,56,791 थे। ईवीएम में डाले गए और गिने गए कुल वोट10,58,744 थे और डाक वोट 2,085 थे। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि ईसीआई पत्र के हवाले से एक झूठा दावा किया जा रहा है कि आम चुनाव 2019 में 373 लोकसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं और ईवीएम में डाले गए वोटों के बीच बेमेल पाया गया। हालांकि, दावा भ्रामक, फर्जी और निराधार है। ईसीआई द्वारा ऐसा कोई संचार जारी नहीं किया गया है।
False Claim 1: false claim is made in a video regarding mismatch of electors & votes polled in #EVM in VaranasiPC during #GE2019
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 7, 2024
Reality: claim is misleading& fake. Total Electors in VaranasiPC were 18,56,791. Total votes polled & counted in EVM-10,58,744 & postal votes-2085
1/3 https://t.co/RIonUYT4Ef
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि यह दावा कि 2019 में वाराणसी में मतदान की तुलना में EVM से अधिक वोट निकले थे, पूरी तरह से गलत है। चुनाव आयोग ने दावे का खंडन करते हुए इसे फर्जी और निराधार करार दिया है।