फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Did actor Govinda make a cameo appearance in Avatar: Fire and Ash?

Fact Check: फर्जी है अवतार फायर एंड एश में अभिनेता गोविंदा के कैमियो का दावा, पढ़ें पड़ताल

Wed, 24 Dec 2025 08:10 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 24 Dec 2025 08:10 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गोविंदा अवतार सीरीज की नई फिल्म में मौजूद हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check Did actor Govinda make a cameo appearance in Avatar: Fire and Ash?
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में आई अवतार सीरीज की फिल्म के तीसरे पार्ट ने लोगों को अपनी और काफी आकर्षित किया है। इसी फिल्म को लेकर एक दावा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। एक वीडियो शेयर किया जा रहा है कि जिसमें गोविंदा एक डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ‘अवतार फायर एंड एश’ में गोविंदा ने कैमियो किया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। गोविंद अवतार फिल्म के तीसरे पार्टी यानी “अवतार फायर एंड एश” का हिस्सा नहीं हैं। इस फिल्म में गोविंदा के होने का दावा झूठा है। हालांकि गोविंदा ने एक बार खुलासा किया था कि उन्हें अवतार का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म करने के इंकार कर दिया था। जेम्स कैमरन की अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को रिलीज़ हुई जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

अवतार फिल्म की एक छोटी क्लिप शेयर करके दावा किया जा रहा है कि गोविंदा ने अवतार फिल्म में कैमियों किया है। 

एलवी नीलेश (@LVNilesh) नाम के एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करे लिखा “क्या आपने अवतार में गोविंदा का कैमियो मिस नहीं किया?” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

पहली बार में यह वीडियो देखने में असली नजर आ रहा है। लेकिन ध्यान से देखने पर गोविंदा के बोलने का तरीका अलग लग रहा है। उनके शब्द उनके बोलने से मेल नहीं खा रहे थे। यहां से हमें शक हुआ कि कहीं वीडियो नकली या एडिटेड किया गया तो नहीं है। इसके लिए हमने सबसे पहले इंटरनेट पर सर्च किया कि किया गोविंदा ने भी अवतार फिल्म के तीसरे पार्ट में कोई किरदार निभाया है। यहां हमें आईएमडीबी पर अवतार फायर एंड एश की कास्ट और क्रू की पूरी लिस्ट देखने को मिली। यहां कहीं भी गोविंदा का नाम नजर नहीं आया।  

 

वायरल हो रहे वीडियो को हमने एआई के टूल में भी चलाकर देखा। हाइव डिटेक्शन टूल से सर्च करने पर हमें वीडियो के 72 प्रतिशत एआई से बने होने का पता चला। 

 

 

इंटरनेट पर आगे सर्च करने पर हमें इंडिया टीवी का 2019 में आप की अदालत शो का एक वीडियो मिला। इसमें गोविंदा कह रहे हैं कि उन्हें अवतार फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने वह फिल्म करने से मना कर दिया था। इसका कारण देते हुए गोविंदा ने बताया था कि फिल्म के लिए शरीर पर नीले रंग का कलर लगना था, जिसके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं थे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह मेरे किरदार को विकलांग दिखाना चाहते थे। 

 

 

इसके साथ ही 2025 में मुकेश खन्ना के साथ बातचीत के दौरान भी उन्होंने अवतार फिल्म के बारे में यही बात कही थी। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर मुझे 18 करोड़ रूपए दे रहे थे। लेकिन मैने फिर भी फिल्म के लिए मना कर दिया। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि गोविंदा अवतार फिल्म का हिस्सा नहीं है। उन्होंने फिल्म में किसी तरह का कोई कैमियों नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed