फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check BJP leader Suvendu Adhikari's statement on mob lynching in Bangladesh shared by linking to India

Fact Check: सुवेंदु अधिकारी का बांग्लादेश में हुई मॉब लिंचिंग पर दिए बयान को भारत से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Mon, 29 Dec 2025 07:28 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 29 Dec 2025 07:28 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर बंगाल के नेता का एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वह भारतीय मुस्लिमों पर हिंसा करने के लिए हिंदुओं को भड़का रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
Fact Check BJP leader Suvendu Adhikari's statement on mob lynching in Bangladesh shared by linking to India
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर बंगाल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में सुवेंदु कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “सबक सिखाना चाहिए जैसे इस्राइल सिखाया गाजा में, उस तरीके से हमारे भारत के 100 करोड़ हिंदू, इसका हिंदू हित में चल रहा है सरकार, सबक सिखाना चाहिए, जैसे ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के हम लोग सबक सिखाया।” इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी भारत में मुसलमानों के खिलाफ भी ऐसी ही हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। साथ ही गाजा में हजारों लोगों के नरसंहार को सही बता रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि सुवेंदु अधिकारी ने जो बयान दिया वह भारत के खिलाफ नहीं दिया है। उनका बयान बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की हो रही हत्या के विरोध में दिया गया था। जिसमें वह भारत के हिंदुओं को एक होने का सुझाव दे रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सुवेंदु अधिकारी की इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वह भारत के हिंदुओं को एक होकर मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा करने के सुझाव दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

द मुस्लिम (@TheMuslim786) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “भारत को मुसलमानों को वही सबक सिखाना चाहिए जो इस्राइल ने गाजा को सिखाया। बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने खुलेआम मुसलमानों के नरसंहार की बात कही।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें  madhyamam पर इस वीडियो की एक मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित मिली। मध्यमम भारत के केरल में प्रकाशित एक मलयालम भाषा का समाचार पत्र है। इस रिपोर्ट में सुवेंदु का वायरल वीडियो वाला कीफ्रेम मौजूद था। इस रिपोर्ट का शीर्षक था “बांग्लादेश को वैसा ही सबक सिखाओ जैसा इस्राइल ने गाजा में सिखाया था: सुवेंदु अधिकारी” आगे इस रिपोर्ट में बताया गया था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने यह कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है कि इस्राइल ने गाजा को जैसा सबक सिखाया है, वैसा ही सबक बांग्लादेश को सिखाया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता ने शुक्रवार को कोलकाता में बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए ये बातें कहीं।” 

 

आगे हमें वीडियो में आईएएनएस का लोगो भी दिखाई दिया। हमने इस वीडियो को एआईएएनएस के एक्स अकाउंट पर सर्च करने की कोशिश की। आईएएनएस पर सर्च करने पर हमें यह वीडियो 26 दिसंबर को एक्स अकाउंट पर मिला। इस में बताया गया था कि “बांग्लादेश में हिंदुओं की लिंचिंग पर, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "इन लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे इस्राइल ने गाजा को सिखाया। हमारे पवित्र हिंदू मूल्य और सरकार हिंदुओं और देश के हित में काम कर रहे हैं। एक सबक सिखाया जाना चाहिए, जैसा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सिखाया था..."

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि सुवेंदु अधिकारी ने अपने बयान में भारत में हिंसा भड़काने के लिए नहीं बल्कि बांग्लादेश में हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग का विरोध करते हुए बयान दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed