फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Ashwini Kumar Choubey did not cry after being denied ticket from Buxar

Fact Check: बक्सर से टिकट कटने पर नहीं रोए अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय मंत्री का एक साल पुराना है वीडियो

Fri, 29 Mar 2024 05:52 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Fri, 29 Mar 2024 05:52 PM IST
सार

Fact Check: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अश्विनी चौबे का रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को चौबे के टिकट कटने से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, असली वीडियो 2023 का है। 
 

विज्ञापन
Fact Check: Ashwini Kumar Choubey did not cry after being denied ticket from Buxar
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इन दिनों लोकसभा चुनावों की सरगर्मी है। इन चुनावों के लिए केंद्र की सत्ताधारी भाजपा अब तक 400 से अधिक नामों की घोषणा कर चुकी है। हाल ही में पार्टी ने बिहार की 17 सीटों पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। बिहार में इस बार पार्टी ने तीन मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे को भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। इस बीच, अश्विनी चौबे का रोने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे उनके टिकट कटने से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन



 

क्या है दावा?
चुनावों के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब वायरल किया जा रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि बक्सर से टिकट कटने पर अश्विनी चौबे खूब रोए। वेरिफाइड एक्स यूजर BeatalPret ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'टिकट कट जाने के बाद अग्निबीर अश्विनी चौबे।'
 

इसी कैप्शन के साथ बबलू यादव नाम के यूजर ने भी वीडियो को पोस्ट किया है। इसके अलावा भी लोग वीडियो को अलग-अलग कैप्शन के साथ साझा कर रहे हैं।
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 
वीडियो को लेकर जब हमने जांच की तो सच कुछ और ही निकला। सबसे पहले वायरल वीडियो के की-फ्रेम को हमने गूगल रिवर्स सर्च किया तो जनवरी 2023 की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। इन खबरों से पता चलता है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पटना में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी का निधन हो गया है। इस खबर को सुनते ही केंद्रीय मंत्री दुखी हो गए और बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने रोने लगे।

बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। और अधिक जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के वीडियो डेस्क से बात की।



यहां से हमें जनवरी 2023 की एक वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसके अनुसार भाजपा कार्यकर्ता की मौत की खबर सुनकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे प्रेस कांफ्रेंस के बीच में ही रोने लगे। 









 
विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से साबित होता है यह दावा कि बक्सर से टिकट कटने पर अश्विनी चौबे रोये, पूरी तरह से गलत है। अभी वायरल हो रहा वीडियो उस वक्त का है, जब केंद्रीय मंत्री चौबे भाजपा नेता के निधन की खबर सुनकर रो पड़े थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed