फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Akhilesh and Dimple did not pay tribute at Atiq Ahmed grave

Fact Check: अखिलेश-डिंपल ने अतीक की कब्र पर सजदा नहीं किया, 2022 की फोटो फर्जी दावे के साथ की जा रही है वायरल

Wed, 06 Mar 2024 08:00 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Wed, 06 Mar 2024 08:00 PM IST
सार

Fact Check: सपा नेता अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस फोटो को साझा कर यूजर दावा कर रहे हैं कि दोनों ने अतीक अहमद की कब्र पर पहुंचकर सजदा किया। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत है। 
 

विज्ञापन
Fact Check: Akhilesh and Dimple did not pay tribute at Atiq Ahmed grave
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इसे साझा कर दावा किया जा रहा है कि इन्होंने अतीक अहमद की कब्र पर सजदा किया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

दावा क्या है?
सोशल मीडिया पर आए दिन नेताओं की तस्वीरें वायरल होती हैं। इस समय लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग नेताओं के विरोध या समर्थन में तरह-तरह के पोस्ट कर रहे हैं। ऐसी ही एक फोटो समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की भी वायरल की जा रही है। इस फोटो के साथ यूजर दावा कर रहे हैं कि अखिलेश और डिंपल अतीक अहमद की कब्र पर पहुंचे और सजदा किया। 

एक्स पर इसी फोटो को साझा करते हुए यूजर दिलीप नाथूराम वर्मा लिखते हैं, 'एनकाऊंटर में ढेर हुए अतीक अहमद और अशरफ की कब्र पर उनके बेटे बहू अखिलेश ओर डिंपल यादव, हिंदुओं में जयचंदों की कमी नहीं है।
 

ऐसा ही कुछ दावा एक अन्य यूजर बीएल तिवारी ने भी किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल
सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव को लेकर किए जा रहे दावों की हमने पड़ताल की। शुरुआत में हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव द्वारा 14 नवंबर 2022 को किया गया एक पोस्ट मिला। यह तस्वीर उस वक्त की है जब अखिलेश और डिंपल सपा सुप्रीम रहे मुलायम सिंह यादव के स्मारक स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने नेताजी (मुलायम सिंह) को श्रद्धांजलि दी थी और डिंपल ने फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। डिंपल ने फोटो के कैप्शन में लिखा था, 'नेताजी को सादर नमन के साथ, हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा।'
 

खबर में अधिक जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के इटावा ब्यूरो से संपर्क किया जहां से 14 नवंबर 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, 14 नवंबर 2022 को डिंपल ने पति अखिलेश के साथ सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किया था। उस वक्त डिंपल मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा उम्मीदवार बनाई गई थीं और नामांकन करने वाली थीं। 


और अधिक पुष्टि के लिए हमने अतीक अहमद को लेकर जानकारी जुटाई। 15 अप्रैल 2023 को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाते समय अतीक की और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। यहां से साफ हो गया कि जिस दावे के साथ अखिलेश और डिंपल की फोटो वायरल की जा रही है वही फर्जी है। वायरल हो रही फोटो 2022 की है जबकि अतीक की मौत 2023 में हुई। 
विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से साफ है कि सपा नेता अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने अतीक अहमद की कब्र पर  सजदा नहीं किया है। वायरल तस्वीर 2022 की है जब मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव के लिए नामांकन से पहले दोनों मुलायम सिंह के समाधि स्थल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed