फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A two-month-old video of former Chief Minister Kejriwal is being shared as recent.

Fact Check: अरविंद केजरीवाल के दो महीने पुराने वीडियो को गलत संदर्भ के साथ किया जा रहा शेयर

Sat, 02 May 2026 01:07 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 02 May 2026 01:07 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है राघव चड्ढा समेत सात आप सांसदों के भाजपा में शामिल होने के कारण दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: A two-month-old video of former Chief Minister Kejriwal is being shared as recent.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सात सांसद हाल ही में भाजपा शामिल हो गए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राघव चड्ढा समेत सात आप सांसदों  के भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल रोते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो दो महीने पुराना है। दरअसल, आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोप मुक्त किया गया है। यह वीडियो उसी दौरान का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राघव चड्ढा समेत में आप के सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पवन (@Voiceofpavan) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद अरविंद केजरीवाल की आंखें नम हो गईं।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एएनआई समाचार एजेंसी के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो क्लिप देखने को मिली। यह पोस्ट 27 फरवरी 2026 को साझा किया गया है। यहां बताया गया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों भाजपा शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। सत्य की जीत हुई। आप को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यह पूरा फर्जी केस था। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आप कट्टर ईमानदार है।  अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।’  


आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 27 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों को आरोप मुक्त कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा, 'मैं भ्रष्ट नहीं हूं। अदालत ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं।' 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो महीना पुराना पाया है। इस वीडियो का राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने से कोई संबंध नहींं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed