फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check A three-year-old video from Lohgarh is being shared by linking it to the Ketan murder case.

Fact Check: लोहागढ़ के तीन साल पुराने वीडियो को केतन हत्याकांड से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Mon, 06 Jul 2026 08:12 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 06 Jul 2026 08:12 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर केतन की हत्या के वारदात स्थल- लोहागढ़ का एक भीड़ वाला वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो केतन हत्याकांड के बाद का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check A three-year-old video from Lohgarh is being shared by linking it to the Ketan murder case.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे का केतन हत्याकांड मामला इन दिन सुर्खियों में है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किले के पास लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लोहागढ़ किले का है, जहां केतन हत्याकांड के बाद लोग घूमने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो तीन साल पुराना है और केतन हत्याकांड के बाद की भीड़ से नहीं जुड़ा है।

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लोहागढ़ किले में केतन हत्याकांड के बाद लोग घूमने जा रहे हैं। 

लोकमत टाइम्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा,’ लोहागढ़ किला, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत और ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए जाना जाता है, केतन अग्रवाल मर्डर केस के बाद अब एक अलग तरह की चर्चा का केंद्र बन गया है। खबर है कि कुछ लोग उत्सुकतावश इस जगह पर पहुंच रहे हैं और ऑनलाइन इस कथित क्राइम स्पॉट को अनौपचारिक रूप से सिया पॉइंट कहा जा रहा है। इस अचानक बढ़ी दिलचस्पी ने इस बात पर भी बहस छेड़ दी है कि क्या किसी क्राइम सीन को टूरिस्ट अट्रैक्शन (पर्यटक आकर्षण) के तौर पर पहचाना जाना चाहिए। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एबीपी न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2023 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पुणे और मुंबई के ठीक बीच में स्थित इस इलाके के टूरिस्ट स्पॉट पर वीकेंड में हमेशा भीड़ रहती है। लोनावला और मावल में हो रही भारी बारिश की वजह से टूरिस्ट इस इलाके के पहाड़ी किलों की ओर बड़ी संख्या में जा रहे हैं। खासकर लोनावला के लोहागढ़ किले में भारी भीड़ देखी जा रही है। रविवार को तो किले में सैलानियों का तांता लग गया। वीकेंड की छुट्टी की वजह से इतनी ज़्यादा भीड़ हो गई कि अफरातफरी का माहौल बन गया। किले में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। वहां पूरे चार घंटे तक अफरातफरी का आलम रहा।

 




आगे की पड़ताल में punekarnews की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2023 को प्रकाशित की गई है। इसके साथ ही यहां बताया कि कल (रविवार) लोनावला इलाके में लोहगढ़ पर पर्यटकों की भारी भीड़ फंस गई। यह घटना बारिश के दिन हुई जब सैकड़ों लोग किले पर उमड़ पड़े, जिससे बहुत ज्यादा भीड़ हो गई। एक वीडियो में यह चिंताजनक नजारा कैद हुआ, जिसमें लोगों के चलने-फिरने के लिए भी जगह नहीं दिख रही थी। अच्छी बात यह रही कि इस घटना के दौरान भगदड़ नहीं मची। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को तीन साल पुराना पाया है। इसमें जुटी भीड़ का केतन हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed