फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A fire that broke out two months ago on a Ludhiana-Delhi train is being shared as recent.

Fact Check: लुधियाना से दिल्ली जा रही ट्रेन में दो महीना पहले लगी आग को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 03 Jan 2026 06:35 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 03 Jan 2026 06:35 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 1 जनवरी को लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग लग गई। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: A fire that broke out two months ago on a Ludhiana-Delhi train is being shared as recent.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रेन में आग लगती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 1 जनवरी को लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन मेंं आग लग गई। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो हालिया नहीं है, बल्कि दो महीने पुराना है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि1 जनवरी को लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूपा रानी नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “नया साल 2026 में चालू हुआ।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि 1/ 1/ 26 दवाई चालू हो गया है लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग। नया साल लगई आग तबाई शुरू।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें हिंदी खबर लाइव के इंस्टाग्राम पेज पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 18 अक्तूबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा है कि लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गई। रेलवे स्टाफ और यात्रियों की सतर्कता के कारण सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच मेंं कंप्रेसर फटने को आग लगने का कारण बताया गया है।

 

 

इसके बाद हमें आज तक की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर - 12204) में शनिवार सुबह सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की घटना सामने आई। ट्रेन सरहिंद स्टेशन से निकलकर मुश्किल से आधा किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते देखा। तुरंत ट्रेन को रोका गया और रेलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं। यात्रियों को सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, एक महिला यात्री घायल हो गई हैं, उन्हें पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

 

आगे की पड़ताल में हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमृतसर-सहरसा गरीब रथ (12204, बिहार जाने वाली) ट्रेन में अचानक आग लग गई। ट्रेन के 2-3 एसी डिब्बों में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक महिला यात्री झुलस गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। चलती ट्रेन में आग की घटना फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुई है।

 



 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो महीने पुराना पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed