फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check 2007 video of an attack in Iraq is being shared as a link to the Pulwama attack

Fact Check: इराक में 2007 में हुए हमले के वीडियो को पुलवामा हमले से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Sat, 14 Feb 2026 06:36 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 14 Feb 2026 06:36 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर बम विस्फोट का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को पुलवामा हमले का वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check 2007 video of an attack in Iraq is being shared as a link to the Pulwama attack
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज पुलवाम में हुए हमले को छह साल हो गए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक सड़क पर धमाका होते हुए नजर आ रहा है। उसके बाद एक टूटी हुई गाड़ी और लोगों के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह 14 फरवरी 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों के काफिले पर हुए हमले का वीडियो है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो ह्यूज इराक बम धमाका के कैप्शन के साथ 25 नवंबर 2007 से इंटरनेट पर मौजूद है। 

विज्ञापन

क्या है दावा

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि 2019 में पुलवामा में जवानों के काफिले पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है। 

Hinduism_and_Science (@Hinduism_sci) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, “उन्होंने भारत के लिए सब कुछ दिया। 14 Feb 2019, एक #BlackDay जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे #PulwamaAttack” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर 2007 को प्रकाशित मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “इराक में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट” 

 

 

आगे हमें मिलिट्री डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट पर यह वीडियो 2009 में शेयर किया गया मिला। वीडियो में लिखा गया था इराक में बड़ा आईडी हमला। 

आगे हमें यूएस एयर फोर्स की एक रिपोर्ट मिली। इसे 2007 में प्रकाशित किया गया था। इसमें इराक में हुए आईईडी धमाके के बारे में जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि हिल AFB के तीन एयरमैन 7 जनवरी को बगदाद इलाके में ड्यूटी करते समय एक कार बम में मारे गए। धमाके में एक चौथा एयरमैन भी घायल हो गया, जो हिल में तैनात नहीं था। एयरमैन को 775वें सिविल इंजीनियर स्क्वाड्रन की एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल फ्लाइट में तैनात किया गया था। इराक में रहते हुए, एयरमैन 447वें एक्सपेडिशनरी सिविल इंजीनियर स्क्वाड्रन के सदस्य थे।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2007 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसका पुलवामा हमले से कोई संबंध नहीं है। आपको बता दें कि पुलवामा में हमला 2019 में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed