फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   ED recovered huge amount of cash from BJP leader, know the full truth in the investigation

Fact Check: झूठा है भाजपा नेता के पास से भारी मात्रा में नकद बरामद होने का दावा, पड़ताल में जानें पूरा सच

Mon, 25 Aug 2025 08:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 25 Aug 2025 08:14 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  ईडी ने भाजपा नेता के पास से भारी मात्रा में नकद बरामद किया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
ED recovered huge amount of cash from BJP leader, know the full truth in the investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक मेज पर कई नोटों की गड्डी दिख रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता के पास ने भारी मात्रा में नोट बरामद हुई है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को गलत पाया है। हमने पाया कि कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र कुमार उर्फ 'पप्पी' के पास से ईडी ने भारी मात्रा में नोट बरामद की है। पप्पी को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में शनिवार को सिक्किम से धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता के घर से भारी मात्रा में नकद बरामद हुई है।
आराधिया (@aradhiyakumar0) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “एक भाजपा सांसद के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। भाजपा सांसद का क्या होगा? आपका अंदाजा उतना ही सही है जितना मेरा।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र 'पप्पी' को शनिवार को सिक्किम के गंगटोक में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें गंगटोक के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उन्हें बेंगलुरु की न्यायिक अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल की गई। तलाशी अभियान के दौरान धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत लगभग 12 करोड़ रुपये नकद, जिसमें लगभग 1 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम वजन की चांदी की वस्तुएं और चार एसयूवी जब्त की गईं।

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें एक रिपोर्ट मिली।  यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है “प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में कर्नाटक के चित्रदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक केसी वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया। इसके अलावा ईडी ने 12 करोड़ रुपये नकद, छह करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी के सामान और चार वाहन बरामद किए। नकदी में में लगभग एक करोड़ की विदेशी मुद्रा भी शामिल है।”

आगे की पड़ताल में हमें ईडी के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 23 सितंबर को साझा की गई है। पोस्ट में लिखा गया है ईडी, बेंगलुरु ने अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में चित्रदुर्ग जिले के विधायक केसी वीरेंद्र और अन्य के खिलाफ मामले में गंगटोक, चित्रदुर्ग जिला, बेंगलुरु शहर, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा (सहित भारत भर में 31 स्थानों पर 22-08-2025 और 23.08.2025 को तलाशी अभियान चलाया है। 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि हाल ही में कांग्रेस नेता के पास ईडी  से भारी मात्रा में नोट बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed