Fact Check: रतन टाटा की तस्वीर को बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित करने का दावा फर्जी, जानें पड़ताल में सच
Fact Check: एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि रतन टाटा की तस्वीर को बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित करके श्रद्धांजलि दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दुबई में रतन टाटा को श्रद्धांजली दी गई। उनकी तस्वीर को बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया।
सिमी गरेवाल (@Simi_Garewal) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “दुबई #RatanTata को सम्मान देता है”
Dubai pays respect to #RatanTata 🙏 pic.twitter.com/sSNOEp6tFG
— Simi_Garewal (@Simi_Garewal) October 24, 2024विज्ञापन
डॉ मधु टेकचंदानी (@msteckchandani) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ दुबई में बुर्ज खलीफा पर श्री रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए”
@hvgoenka Dubai paying respect to Mr. Ratan Tata 🙏on Burj Khalifa
— DrMadhuTeckchandani (@msteckchandani) October 24, 2024
Credit unknown via what's app pic.twitter.com/ellb43uw6y
पड़ताल
इस खबर की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले दावे से जुड़े कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। यहां हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें ये बताया हो कि बुर्ज खलीफा पर रतन टाटा की तस्वीर को प्रदर्शित करके श्रद्धांजलि दी गई।
आगे हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करके देखा। यहां हमें McLaren नाम की एक वेबसाइट मिली जहां बुर्ज खलीफा की वही तस्वीर थी जो वायरल हो रही थी। लेकिन उसमें कहीं भी रतन टाटा की तस्वीर नहीं दिख रही थी।
आगे हमने केवल रतन टाटा की तस्वीर को रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें ब्रिटानिका मनी नाम की एक वेबसाइट पर वायरल हो रही रतन टाटा की तस्वीर मिली। इस रतन टाटा की ये तस्वीर बुर्ज खलीफा के साथ वायरल हो रही तस्वीर से मेल खा रही थी। लेकिन इस तस्वीर में रतन टाटा के पीछे नैनो कार खड़ी हुई दिखाई दे रही है।
यहां से ये साफ हो गया कि रतन टाटा और बुर्ज खलीफा की फोटो को अलग अलग जगह से लेकर इसे एडिट करके बनाया गया है।
अंत में हमने बुर्ज खलीफा का अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल भी देखा। यहां भी हमें कोई ऐसी तस्वीर नहीं मिली जिसमें रतन टाटा बुर्ज खलीफा पर दिख रहे हो।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर को एडिट करके बनाया गया है। इस तस्वीर से झूठा दावा किया जा रहा है।