फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Devendra Fadnavis' nine-month-old video is being made viral as recent

Fact Check: देवेंद्र फडणवीस का नौ महीने पुराना वीडियो हालिया बताकर किया जा रहा वायरल, पढ़ें पड़ताल

Fri, 06 Dec 2024 05:59 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 06 Dec 2024 05:59 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक देवेंद्र फडणवीस का ‘जागो हिंदू जागों’ गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को हालिया का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Devendra Fadnavis' nine-month-old video is being made viral as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर आजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री चुने गए देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे एक रैली में ‘जागो हिंदू जागों’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो महाराष्ट्र चुनाव के बीच हुई रैलियों का है। जहां देवेंद्र फडणवीस ये गाना गा रहे हैं। 

श्री आचार्य जी (@IMightyWarrior) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ जागो हिन्दू जागो " यह प्रत्येक सनातन प्रेमी को समझना ही होगा। अभी नही तो कभी नहीं.. राधे राधे श्री हरिवंश” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवधेश कुमार (@Awadheshkum) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “देवेन्द्र फडणवीस का जागो तो एक बार हिन्दू गाना वायरल है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एनआई पर ये वीडियो मिला। इस वीडियो को एएनआई ने 21 जनवरी 2024 को प्रकाशित किया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 20 जनवरी को नागपुर में एक कार्यक्रम में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान गीत "जागो तो एक बार हिंदू जागो तो" गाया।”

इस खबर से ये साफ हो गया कि ये गाना फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान नहीं बल्कि इस साल की शुरुआत का है। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 11 महीने पुराना है। जिसे अभी शेयर किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed