फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   convoy of tanks and helicopters was seen after the South Korean President imposed martial law

Fact Check: दक्षिण कोरिया में टैंक-हेलीकॉप्टर के काफिले वाली वायरल तस्वीर पुरानी, जानें इसका पूरा सच

Wed, 04 Dec 2024 06:52 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 04 Dec 2024 06:52 PM IST
सार

Fact Check: दक्षिण कोरिया में बिगड़े हालात के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि देश में मार्शल लॉ लागू होने के बाद टैंक और हेलीकॉप्टर के काफिले देखे गए।

विज्ञापन
convoy of tanks and helicopters was seen after the South Korean President imposed martial law
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया एक्स पर दक्षिण कोरिया से जुड़ा हुआ एक ट्वीट शेयर किया जा रहा है। इस ट्वीट में दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू होने का बात की जा रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
दावा किया जा रहा है कि दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया है। राष्ट्रपति यूं सुक योल के आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की है। राजधानी सियोल में टैंकों और हेलीकॉप्टरों के काफिले देखे गए। गाड़ियों के एक कतार में कहीं जाते हुए तस्वीर शेयर की गई है।

के-एस (@araykonho) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ घोषित। राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की है, राजधानी सियोल में टैंकों और हेलीकॉप्टरों के काफिले देखे गए। इस घटनाक्रम पर आपके क्या विचार हैं?” (पोस्ट का आर्काइ लिंक)
विज्ञापन

 

ए.जे. ह्यूबर (@Huberton) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “अभी-अभी घोषणा हुई: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ घोषित किया। दक्षिण कोरिया के सुरक्षा बल सियोल में नेशनल असेंबली की इमारत में घुस गए हैं। टैंक सड़कों पर उतर आए हैं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पड़ताल 
दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड के माध्यम से खबर के सच होने का पता लगाया। यहां हमें ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर मिली। इस खबर 4 दिसंबर को प्रकाशित किया गया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से खबर में लिखा था कि मंगलवार को दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद, सैन्य टुकड़ियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। बुधवार की सुबह दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली के बाहर प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति यूं सूक योल के इस्तीफे की मांग करने के लिए एकत्र हुए, जिन्होंने देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही इसे वापस ले लिया। ट्रेड यूनियन के सदस्य, विपक्षी दल राष्ट्रपति यूं से पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं।'

आगे हमने तस्वीर के बारे में सच पता करने के लिए फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें पता चला कि यह तस्वीर जनवरी 2024 की है और दक्षिण कोरिया की वर्तमान स्थिति से संबंधित नहीं है। हमें यूट्यूब पर एक वीडियो मिला जिसमें 0:23 सेकेंड के टाइम फ्रेम में वायरल तस्वीर दिख रही है। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि यह तस्वीर दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगने के समय की नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed