फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   CM Yogi Adityanath did not say 'If you divide, you will be cut like Kashmir'

Fact Check: सीएम योगी आदित्यनाथ ने नहीं कहा 'बंटोगे तो कश्मीर की तरह कटोगे...', जानें पड़ताल में इसका सच

Sat, 16 Nov 2024 06:50 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 16 Nov 2024 06:50 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। दावे में कहा जा रहा है कि सीएम ने एक बयान दिया है जिसमें वो कह रहे हैं बंटोगे तो कश्मीर की तरह कटोगे। Boom ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath did not say 'If you divide, you will be cut like Kashmir'
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यानाथ के एक एक कथित पोस्ट का स्क्रीन शॉट शेयर किया जा रहा है। इस पोस्ट में लिखा हुआ है बंटोगे तो कश्मीर की तरह कटोगे ! एक रहोगे तो गुजरात की तरह काटोगे ! अब तय कर लो कटना है! या फिर काटना है !

विज्ञापन


क्या है दावा 

कई यूजर इसे योगी आदित्यनाथ का बयान मानते हुए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बूम ने अपनी जांच में पाया कि योगी आदित्यनाथ के नाम से वायरल यह एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट फर्जी है।

विज्ञापन

एक्स पर एक यूजर ने यह स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'बाबा तो हर एक बॉल पर छक्का मार के भारत द्रोहियों का लंका दहन कर रहे हैं.'

विज्ञापन
विज्ञापन


(आर्काइव लिंक)

फेसबुक पर भी यह स्क्रीनशॉट वायरल है।


(आर्काइव लिंक)

पड़ताल 

सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के नाम पर वायरल 'बंटोगे तो कश्मीर की तरह कटोगे' के पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल है. बूम की जांच में यह फर्जी पाया गया।

बूम ने देखा कि वायरल एक्स पोस्ट में 12 नवंबर 2024 की तारीख लिखी है। बूम ने दावे की पड़ताल के लिए योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल को चेक किया लेकिन वहां 12 नवंबर 2024 का ऐसा कोई पोस्ट नहीं मिला। बूम ने डिलीट वेबपेज स्टोर करने वाली साइट Web Archive और Archive.is पर भी इसे चेक किया लेकिन वहां भी बूम को ऐसा कोई पोस्ट नहीं मिला।

इसके अलावा वायरल स्क्रीनशॉट में made with Pikaso.me का वाटरमार्क लगा हुआ है, संभवतः इसे इसी वेबसाइट से एडिट किया गया है।

बूम ने संबंधित कीवर्ड्स से मीडिया रिपोर्ट भी सर्चं की। कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान योगी का एक बयान "बंटोगे तो कटोगे" खूब चर्चा में रहा, हालांकि उन्होंने कश्मीर का जिक्र नहीं किया था। उनका यह बयान यूपी उपचुनाव के अलावा हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भी सुनाई दे रहा है।

नवभारत टाइम्स की 26 अगस्त 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "हमें बांग्लादेश से सबक सीखना चाहिए, हमें बंटना नही है. हम अगर बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।"

हाल ही में योगी ने महाराष्ट्र के वाशिम में चुनावी रैली के दौरान भी यह बयान दिया था जिसका विपक्ष के साथ महाराष्ट्र में भाजपा के सहयोगी अजित पवार और अशोक चव्हाण ने विरोध किया था। खुद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इसे लेकर सफाई दी। गौरतलब है कि 20 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र की सभी सीटों के अलावा झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग होनी है।

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed