फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim that UN has declared VHP and Bajrang Dal as terrorist organizations is misleading

Fact Check: वीएचपी और बजरंग दल को यूएन द्वारा अतंकी संगठन घोषित करने का दावा भ्रामक, पढ़ें पड़ताल

Fri, 21 Mar 2025 05:58 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 21 Mar 2025 05:58 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक दावा शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। Boom ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
claim that UN has declared VHP and Bajrang Dal as terrorist organizations is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय दक्षिणपंथी संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इन्हें आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

बूम ने पाया कि यूएन ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकी संगठन की सूची में कभी शामिल नहीं किया। यूएन सुरक्षा परिषद की आतंकवादी संगठनों के नाम वाली सूची में इन संगठनों के नाम नहीं है। यूएन ने मई 2019 में जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

विज्ञापन


क्या है दावा 

हालांकि अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने 2018 में अपनी 'वर्ल्ड फैक्टबुक' में वीएचपी और बजरंग दल को 'धार्मिक उग्रवादी संगठन' के रूप में वर्गीकृत किया था, जिसे बाद में सीआईए ने अपनी इस लिस्ट से हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप जानते हैं? UNO ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है।’

(आर्काइव लिंक)

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘UN ने मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया- अंडभक्त खुश हुए। अबे दोगलो UN ने VHP और बजरंग दल को भी आतंकी संगठन घोषित किया है।’

(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

UN की सूची में हिंदूवादी संगठन के नाम नहीं हैं

बूम ने दावे की पड़ताल करने पर पाया कि संयुक्त राष्ट्र (UN) ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित नहीं किया है। इस दावे की पुष्टि करने वाली कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट भी नहीं है।

जांच के दौरान हमें पता चला कि संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंगों में से एक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) एक सूची बनाता है, जो किसी संगठनों या व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित करता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक विशेष समिति इस लिस्ट को नियमित रूप से अपडेट करती है। इस समिति को 1267 समिति या अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट (ISIL) प्रतिबंध समिति भी कहा जाता है. वर्तमान में लिस्ट में 684 व्यक्ति और 193 संस्थाएं शामिल हैं।

इस सूची को यूएन की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसमें विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के नाम नहीं दिखते हैं।

CIA ने VHP और बजरंग दल को 'धार्मिक उग्रवादी संगठन' के रूप में वर्गीकृत किया था

इसके अलावा बूम ने पाया कि जून 2018 में अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने अपनी 'वर्ल्ड फैक्टबुक' में इन संगठनों को 'धार्मिक उग्रवादी संगठन' के रूप में वर्गीकृत किया था। CIA ने इन्हें हिंदू राष्ट्रवादी संगठन बताया था जो कथित तौर पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा या उग्र गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

उस समय की सीआईए की इस रिपोर्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। तब इन संगठनों के नेताओं ने रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार से उचित कार्रवाई करने की मांग की थी।

इसके कुछ दिन बाद ही सीआईए ने अपनी रिपोर्ट से इन दोनों संगठनों के नाम को हटा दिया था, अपडेटेड रिपोर्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

 

यूएन ने मई 2019 में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने जो जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मुखिया मसूद अजहर को 1 मई 2019 को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed