Fact Check: पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाने का दावा गलत, जानें वायरल पोस्ट का सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है जिसे साझा कर दावा किया जा रहा है पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हिंदू धर्म अपना लिया है। हालांकि, अमर उजाला की पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। आइए जानते हैं वायरल पोस्ट का पूरा सच...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दावा
सोशल मीडिया एप एक्स पर एक तस्वीर वायरल कर दावा किया गया है कि वाराणसी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने परिवार के साथ इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। यूजर 'दिल्ली के दिल में (Corruption Free Politics)' ने लिखा है कि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ काशी में छोड़ा मुस्लिम धर्म और बने सनातनी।
पूर्व क्रिकेटर #मोहम्मद_अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ काशी में छोड़ा मुस्लिम धर्म और बने सनातनी #डब्लू_सिंह
विज्ञापन विज्ञापन
😍😍
जय श्री राम 🔥❤️🚩 pic.twitter.com/1NX88txzzZ — दिल्ली के दिल में (Corruption Free Politics) (@deepakprotocol) July 3, 2024
एक अन्य यूजर सुनील साहू ने एक्स पर लिखा, 'महान क्रिकेटर अजहरुद्दीन अब डब्लू सिंह कहलाएंगे। बेटा राज सिंह और पत्नी गुड़िया सिंह कहलाएंगे। पूर्व कप्तान और क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म को अपना लिया है।'
महान क्रिकेटर अजहरुद्दीन अब डब्लू सिंह कहलाएंगे। बेटा राज सिंह और पत्नी गुड़िया सिंह कहलाएंगे।
— Sunil sahu (@BJP4SunilSahu) July 2, 2024
पूर्व कप्तान और क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म को अपना लिया है। pic.twitter.com/CpICTxrBA9
पड़ताल
पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल तस्वीर के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इससे संबंधित कुछ खबरें मिलीं। इनमें बताया गया है कि चंदौली जिले में चंदौली निवासी मोहम्मद अजहरूद्दीन ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म में अपना लिया है।
इस घटनाक्रम को लेकर हमने अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी से संपर्क किया। इस दौरान हमें 1 जुलाई, 2024 को अमर उजाला द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, चंदौली की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के निवासी मोहम्मद अजहरूद्दीन मुस्लिम धर्म के ठेकेदारों से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार सनातन धर्म में वापसी करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन से डब्लू सिंह बन गए। उन्होंने अपने पुत्र-पत्नी को भी शुद्धिकरण कराते हुए सनातन धर्म में वापसी कराया है। वहीं रामचरित मानस व गीता पूजा पाठ भी शुरू कर दिए है।
खबर के अनुसार, मुस्लिम धर्म की पठान जाति-से सनातन धर्म में वापस आने के बाद दंपति ने अपने बेटे के साथ अपने नाम भी बदल लिए रिजवाना ने अपना नाम गुड़िया सिंह, पति मो. अजहरुद्दीन ने अपना नाम डब्लू सिंह और बेटे मो.राज का नाम राज सिंह रख लिया।
पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है कि यह दावा कि पूर्व कप्तान और क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म को अपना लिया है, पूरी तरह से फर्जी है। दावे के साथ जो तस्वीर वायरल है वो चंदौली निवासी मोहम्मद अजहरूद्दीन की है। पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन हैदराबाद में रहते हैं और कांग्रेस के नेता भी हैं।