फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Claim of Priyanka Gandhi's son failing in 2025 CBSE results is fake

FACT CHECK: 2025 सीबीएसई बोर्ड के नतीजे में प्रियंका गांधी के बेटे के फेल होने का दावा फर्जी, पढ़ें पड़ताल

Fri, 16 May 2025 08:10 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 16 May 2025 08:10 PM IST
सार

FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के बेटे रेहान 2025 में आए 12वीं के नतीजों में फेल हो गए हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Claim of Priyanka Gandhi's son failing in 2025 CBSE results is fake
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड के नतीजे आ चुके हैं। इसी सिलसिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे के बारे में पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में फेल हो गए हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा पेशे से इंस्टॉलेशन और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने 2021 में ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से खुद से अपनी पहली प्रदर्शनी लगाई थी। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से यह भी पता चला कि वे 2020 में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए SOAS लंदन विश्वविद्यालय में थे। 

विज्ञापन
 दावा क्या हो रहा है

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें यह लिखा है कि प्रियंका गांधी के बेटेे 12वीं परीक्षा में फेल हो गए हैं।

मोनिका सिंह (@11monikaSingh) नाम के एक्स अकाउंट से लिखा गया कि प्रियंका गांधी के बेटे 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए हैं। दावे की लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल  

हमने पड़ताल के लिए रेहान के एक्स अकाउंट पर एक लिंक मिला। इस लिंक में रेहान ने अपने काम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि रेहान राजीव वाड्रा एक विज़ुअल आर्टिस्ट और क्यूरेटर हैं। उनके विज़ुअल कामों में वन्यजीव और सड़क से लेकर व्यावसायिक फोटोग्राफी तक के विषय शामिल हैं। इसी के साथ उन्होने अपनी वेबसाइट का लिंक भी दिया था।  

 

 

 

 इसके बाद हमने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट  देखा, जहां उन्होंने 2020 में अपने इंस्टाग्राम फैंंस के सवालों का जवाब में लिखा कि अभी वह स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं । इसके बाद वह मास्टरस् की पढ़ाई करने वाले हैं। 
 

 

इसके बाद से हमने उनके नाम के कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें जी भारत की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट मेंं बताया गया है कि रेहान वाड्रा ने दिल्ली, देहरादून और लंदन से पढ़ाई की है। रेहान लंदन की एसओएएस यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

  

 

  आगे की पड़ताल में हमें आस्क केरला वेबसाइट मिली। जहां रेहना वाड्रा के बारे में जानकारी मिली। आस्क केरला के मुताबिक प्रियंका गांधी के बेटे का जन्म 29 जून 2000 को हुआ है। रिपोर्ट प्रकाशित के समय उनकी उम्र 24 साल थी। इसके साथ ही बताया कि रेहान की शिक्षा  दिल्ली, देहरादून और लंदन से हुआ है।   
 

  

पड़ताल से यह पता चला कि 2020 में वे लंदन से अपने बीए पॉलिटिक साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। इसका मतलब है कि वह 12वीं कक्षा को इससे पहले ही पास कर चुके हैं। हलांकि उन्होंने अपनी 12वीं की परीक्षा कब दी इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। 

पड़ताल के नतीजे

पड़ताल से साफ है कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। हमारी पड़ताल के अनुसार रेहना वाड्रा 2020 में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed