फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim of Prayagraj Junction railway station being closed is false

Fact Check: प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन को बंद किए जाने का दावा गलत, पड़ताल में जानें सच्चाई

Thu, 20 Feb 2025 04:34 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 20 Feb 2025 04:34 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है। BOOM ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
claim of Prayagraj Junction railway station being closed is false
फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर प्रयागराज से जुड़े पोस्ट्स वायरल हैं, जिनमें प्रयागराज जंक्शन को बंद कर दिए जाने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

बूम ने अपनी जांच में पाया कि प्रयागराज जंक्शन को बंद नहीं किया गया है। यहां से ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। रेलवे ने महाकुंभ क्षेत्र के निकट दारागंज क्षेत्र में स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद किया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात भगदड़ की घटना के बाद प्रयागराज के रास्ते जाने वाली कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी किया गया है।

क्या है दावा
फेसबुक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'प्रयागराज जंक्शन भी बंद किया गया।'

विज्ञापन

फैक्ट चेक

बूम ने अपनी जांच में पाया कि प्रयागराज जंक्शन नहीं बल्कि महाकुंभ क्षेत्र के निकट दारागंज क्षेत्र में स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद किया गया है। इसके पीछे भारी भीड़ जुटने की वजह बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल दावे की जांच के लिए हमने गूगल पर संबंधित की-वर्ड से सर्च किया। गूगल पर हमें प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी तक बंद किए जाने की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं।

अमर उजाला की 17 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार, 'जिलाधिकारी प्रयागराज ने रेलवे मंडल को पत्र लिखकर प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी तक बंद कर देने का अनुरोध किया था। दारागंज में स्थित प्रयागराज संगम स्टेशन मेला क्षेत्र के सबसे निकट स्थित है, इस स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिए यह कदम उठाया गया है।'

रेलवे स्टेशन के बंद किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय, प्रयागराज द्वारा 16 फरवरी को एक सूचना-पत्र भी जारी किया गया है।

 

 

पत्र में बताया गया है कि प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के कारण सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवागमन हेतु 28 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन से यात्रियों का आवागमन बंद किया गया है।

इस संबंध में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रबंधक के एक्स हैंडल पर भी जानकारी दी गई है।

प्रयागराज जंक्शन बंद नहीं हुआ है

वायरल दावे की जांच के लिए हमने प्रयागराज जंक्शन के स्टेशन उपाधीक्षक (डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट) शिवमूर्ति से बात की। उन्होंने बताया, "प्रयागराज जंक्शन के बंद होने की बात गलत है, यहां से ट्रेनों का संचालन हो रहा है, सारी गाड़ियां चल रही हैं, यहां कोई समस्या नहीं है, प्रयागराज जंक्शन बंद नहीं है"

प्रयागराज के 5 रेलवे स्टेशनों के साथ जुड़ा है 'प्रयाग' शब्द

शिवमूर्ति के अनुसार, 'प्रयाग के नाम से प्रयागराज के 5 स्टेशन हैं। प्रयाग जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग छिवकी, प्रयाग रामबाग, प्रयागराज संगम. प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद किया गया है, प्रयागराज जंक्शन को नहीं।'

प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज का मुख्य रेलवे स्टेशन है, जहां से ट्रेनों का संचालन जारी है।

प्रयागराज के 8 स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन जारी

हिंदुस्तान टाइम्स की 18 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार, 'प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के अतिरिक्त अन्य सभी रेलवे स्टेशन खुले हैं और यात्री सेवाओं का संचालन यथावत हो रहा है। प्रयागराज के प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, फाफामऊ, प्रयाग, झूंसी और रामबाग स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन जारी है।

हिंदुस्तान की 18 फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर जाने वाली ट्रेन अब फाफामऊ स्टेशन तक ही जाएंगी। प्रयागराज संगम से गंतव्य की ओर जाने वाली ट्रेन 28 फरवरी तक प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते 15 फरवरी को प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ के चलते 18 लोगों की मौत हो गई थी।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed