फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim of posting controversial picture of Md Yunus from Sheikh Hasina's ex account is fake

Fact Check: शेख हसीना के एक्स अकाउंट से यूनुस की विवादास्पद तस्वीर पोस्ट करने का दावा गलत, पढ़ें पूरी पड़ताल

Wed, 04 Dec 2024 06:46 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 04 Dec 2024 06:46 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर शेख हसीना का एक्स अकाउंट बताकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मो. यूनुस की विवादास्पद तस्वीर शेयर की। 

विज्ञापन
claim of posting controversial picture of Md Yunus from Sheikh Hasina's ex account is fake
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक सोशल मीडिया अकाउंट काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। ये अकाउंट बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का होने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
शेख हसीना का यह कथित अकाउंट एक्स पर बना हुआ है। इस अकाउंट पर ब्लू टिक भी है। इस अकाउंट पर अंतरिम सरकार के मुखिया मो. यूनुस की विवादास्पद तस्वीर को पोस्ट किया गया है। फोटो में मो. यूनुस की फोटो पर एक चप्पल देखी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि ये पोस्ट शेख हसीना के द्वारा किया गया है। 
विज्ञापन


शेख हसीना के इस अकाउंट का यूजर नेम @Sheikh12Hasina है। इस अकाउंट को नवंबर में बनाया गया था। इस अकाउंट पर सबसे पहला पोस्ट 13 नवंबर को किया गया था। इस अकाउंट से अब तक 235 पोस्ट किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल 
इस अकाउंट पर काफी विवादास्पद ट्वीट देखकर हमें इस अकाउंट के असली होने पर शक हुआ। इसके बाद हमने इस अकाउंट की पड़ताल करना शुरू किया। इस अकाउंट के बायो में डोमेन बेचने वाली एक वेबसाइट का लिंक मिला। यहां से हमारा शक पक्का हो गया कि ये अकाउंट फेक है। 

आगे बढ़ने पर हमें शेख हसीना का पार्टी आवामी लीग पर एक पोस्ट मिला। इस 1 दिसंबर 2024 को पोस्ट किया गया था। आवामी लीग (@albd1971) ने इस अकाउंट को गलत बताते हुए लिखा था “यह एक फर्जी/अनधिकृत 'X' हैंडल है जिसका नाम शेख हसीना है - जिस पर ब्लू टिक है। हम @X अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से देखने का आग्रह करते हैं और इसे हटाने या ब्लू टिक हटाने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि बांग्लादेश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह बहुत भ्रामक है। आवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना का कोई सोशल मीडिया हैंडल नहीं है। कोई भी X या फेसबुक हैंडल प्रामाणिक नहीं है।

इसके बाद हमें इंटरनेट पर कीवर्ड के माध्यम से शेख हसीना का सोशल मीडिया अकाउंट खोजने की कोशिश की। तब हमें ढाका ट्रिब्यून की 15 अक्तूबर 2022 का एक रिपोर्ट मिली। इस खबर में उस वक्त अधिकारियों के हवाले से लिखा गया था कि प्रधानमंत्री शेख हसीना का फेसबुक या किसी अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर कोई अकाउंट नहीं है।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि शेख हसीना के नाम से एक्स पर चलाया जा रहा अकाउंट फर्जी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed