फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Claim of attack on BJP candidate Ashok Tanwar in Haryana is false

Fact Check: हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर पर हमले का दावा गलत, जानें पुराने वीडियो का सच

Thu, 11 Apr 2024 07:44 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Thu, 11 Apr 2024 07:44 PM IST
सार

Fact Check: चुनावों के बीच भाजपा के उम्मीदवार अशोक तंवर के ऊपर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। हालांकि, कथित हमले का वीडियो 2021 का है जिसका अशोक तंवर से कोई लेना-देना नहीं है। 
 

विज्ञापन
Claim of attack on BJP candidate Ashok Tanwar in Haryana is false
fact check - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

इन दिनों लोकसभा चुनाव की सरगर्मी है। पहले और दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। उधर तमाम दलों के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी अशोक तंवर का लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

क्या है दावा?
चुनावों के बीच भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया माध्यमों पर वायरल किया जा रहा है। अशोक तंवर हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं।

राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया गया है कि गुस्साई भीड़ ने सिरसा में भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर पर हमला किया और विरोध किया। 

इस वीडियो को झारखंड कांग्रेस ने एक्स पर साझा किया और लिखा, 'BJP प्रत्याशी अशोक तंवर को सिरसा वालों ने आज ही लोकसभा में भेज दिया..।'
 


रजनीश कुमार सिंह नाम के वेरिफाइड यूजर ने एक्स पर साझा लिखा, 'अशोक तंवर को सिरसा वाले सड़क पर क्यों दौड़ा रहें है, ऐसे तो भाजपा हरियाणा में चुनाव हार जाएगी।'
 

वहीं हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव अनीता ढुल ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'राहुल गांधी जी ने सही कहा था कि “जनता इन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटेगी”। आज सिरसा में अशोक तंवर को लोगों ने खदेड़ा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल
जब हमने वायरल वीडियो को लेकर पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले। इस दौरान तंवर द्वारा दी गई मीडिया बाइट उनके एक्स हैंडल पर मिली। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तंवर ने बताया, 'तीन साल पुराना एक वीडियो दुष्प्रचार के लिए वायरल किया गया कि मेरे ऊपर हमला हो गया। इस बारे में हमने बुधवार को चुनाव आयोग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और पुलिस को शिकायत दी है ताकि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।' इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का नाम लिया और कहा कि इनके लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
 

यहां से स्पष्ट हो गया कि अभी वायरल हो रहा वीडियो पुराना है। आगे हमने वायरल वीडियो के बारे में पड़ताल की तो एक टीवी चैनल के यूट्यूब पर घटना से जुड़ा वीडियो मिला। 12 जुलाई 2021 को पोस्ट किए इस वीडियो के से पता चला कि हरियाणा के सिरसा में किसानों ने डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी पर हमला किया था। 

घटना की और अधिक जानकरी के लिए हमने अमर उजाला के चंडीगढ़/सिरसा ब्यूरो से संपर्क किया। यहां से हमे जुलाई 2021 की रिपोर्ट मिली जिसमें बताया गया था कि सीडीएलयू में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी के दोनों शीशे टूट गए। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। दरअसल, उस वक्त किसान संगठन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे जिन्हें बाद में वापस ले लिया गया था। 
विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल से साफ है कि अशोक तंवर पर हमले का बताया जा रहा वीडियो 2021 का है जिसका तंवर से कोई संबंध नहीं है। उस वक्त यह हमला हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की कार पर किया गया था। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद 20 जनवरी 2024 को अशोक तंवर भाजपा में शामिल हो गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed