Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim of a woman losing a necklace worth Rs. 1.5 lakhs in Maha Kumbh is misleading

Fact Check: महाकुंभ में महिला का डेढ़ लाख का हार खोने का दावा भ्रामक, पड़ताल में पढ़ें सच्चाई

Tue, 28 Jan 2025 01:06 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 28 Jan 2025 01:06 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला रोते हुए नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में महिला का डेढ़ लाख का हार चोरी हो गया।

विज्ञापन
claim of a woman losing a necklace worth Rs. 1.5 lakhs in Maha Kumbh is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक महिला रोते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि महिला अपना हार के खो जाने के कारण रो रही है। दावा करने वाले इस हार की कीमत डेढ़ लाख रुपये बता रहे हैं।  
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया दा रहा है कि महाकुंभ मेले में एक महिला का डेढ़ लाख का हार चोरी हो गया। 

करण यादव (@karanyadav165) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कुंभ मेले में इस महिला का डेढ़ लाख का हार चोरी हो गया लेकिन मेले में तो सब सनातनी हिंदू हैं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 


बनवारी लाल - बैरवा (सिविल इंजीनियर) (@B_L__VERMA) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “देखिए कुंभ मेले में एक महिला की लाखों की सोने की चोरी हो गई! इसका मुनाफा योगी सरकार को पीड़ित महिला को देना चाहिए” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

नौशाद (@Naushadlive_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कुंभ मेले में इस महिला की लाख की चोरी हो गई…” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च करने पर हमें मनोज कुमार नाम से एक फेसबुक अकाउंट मिला। इस  अकाउंट में वीडियो को 15 दिसंबर 2024 को पोस्ट किया गया था। इस पर लिखा गया था “जिस कार्यक्रम में UP सरकार के 2–2 मंत्री मौजूद थे, टाइट सुरक्षा थी...वहां एक लुटेरा सोने का हार लूटकर ले भागा। हरदोई जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 847 जोड़ों की शादी हुई। ये महिला भी अपने देवर की शादी में आई थी। इसका दर्द सुनिए…”



इस वीडियो के कमेंट में हमें हरदोई पुलिस का बयान मिला। इस बयान में पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी श्रीवास्तव नाम की एक महिला सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपने देवर की शादी में सम्मिलित होने के लिए अपने पति के साथ आई थी। जहां खाना खाते समय भीड अधिक होने के कारण धक्का लगने से महिला नीचे गिर गयी। जिसके बाद महिला  ने देखा की उसके गले से सोने का हार गायब है। 

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी श्रीवास्तव ने जब कोतवाली शहर, हरदोई पर सूचना दी गई कि महिला ने जब सामूहिक विवाह कार्यक्रम से वापस अपने घर जाकर देखा तो  गले का हार उनके घर पर ही था। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जाते समय महिला जल्दबाजी में घर से बिना हार पहने ही चली गयी थी। लक्ष्मी श्रीवास्तव द्वारा गले का हार उनके घर पर ही मिलने एवं उपरोक्त अभियोग में किसी प्रकार की अग्रिम कार्रवाई न कराने के संबंध में कोतवाली शहर, जनपद हरदोई पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि  महिला का हार महाकुंभ में खोने का दावा भ्रामक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed