फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Bangladeshi tanks are moving towards the Indian border is false

Fact Check: बांग्लादेशी टैंकों को भारतीय सीमा की ओर जाते हुए बताने वाला दावा झूठा, पढ़ें पूरी पड़ताल

Mon, 02 Dec 2024 06:00 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 02 Dec 2024 06:00 PM IST
सार

Fact Check: मिलिट्री टैंक की एक तस्वीर शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश के टैंक भारतीय सीमा की तरफ आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Bangladeshi tanks are moving towards the Indian border is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में टैंक नजर आ रहे हैं। इन टैंक पर कुछ जवान भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इन फोटो को शेयर करके बांग्लादेश से जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी टैंक भारतीय बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं। 

व्लादिमीर पुतिन (@RobertoRussia) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “अभी-अभी, बड़ी संख्या में बांग्लादेशी टैंक भारतीय सीमा की ओर जाते देखे गए।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक
 
विज्ञापन
विज्ञापन


NN8-News (@NN8_NEWS) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “अभी-अभी, बड़ी संख्या में बांग्लादेशी टैंक भारतीय सीमा की ओर जाते देखे गए।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के और दावे आप यहां और यहां देख सकते है। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें कई वेबसाइट पर इस तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए खबरें देखने को मिली। 

हमें द डेली प्रोथोम जो कि बांग्लादेश में एक बंगाली भाषा का समाचार पत्र है उसकी वेबसाइट पर ये फोटो मिली। 7 मार्च 2018 को इस फोटो के साथ एक खबर को छापा गया था। इस खबर के शीर्षक में लिखा गया था “सबसे मजबूत सैन्य बलों की सूची में बांग्लादेश 57वें स्थान पर है।”

आगे हमें बीएनए न्यूज 24 नाम से एक और वेबसाइट मिली। इस वेबसाइट पर इस तस्वीर के साथ 2022 में एक खबर छापी गई थी। इस खबर के शीर्षक में लिखा गया था “विश्व में सैन्य शक्ति के मामले में बांग्लादेश 46वें स्थान पर है।”

इस अलग अलग वेबसाइट पर छपी तस्वीरों से ये तो साफ हो गया कि ये तस्वीर हाल ही की नहीं है। ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी वर्षों से मौजूद है। इस तस्वीर का इस्तेमाल कई बांग्लादेशी मीडिया समूह वहां की सैन्य ताकत बताने के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। 

हमने ग्लोबल फायरपावर पर बांग्लादेश के पास मौजूद हथियारों का रैंकिंग देखी। वहां हमें पता चला कि 2024 में 145 देशों में बांग्लादेश पॉवर इंडेक्स में 37वें स्थान पर हैं। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि इस तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed