Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Air Chief Marshal AP Singh reached the house of Indian pilot Shivangi Singh, read the full investigation

Fact Check: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के वीडियो से नया झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान, पड़ताल में पढ़ें सच

Tue, 19 Aug 2025 09:05 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 19 Aug 2025 09:05 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भारतीय पायलट शिवांगी सिंह के घर पहुंचे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Air Chief Marshal AP Singh reached the house of Indian pilot Shivangi Singh, read the full investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट की ओर से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह एक महिला को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायुसेना प्रमुख एपी सिंह भारतीय पायलट शिवांगी सिंह के घर पहुंचे और उनकी मां को सांत्वना दी। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान दावा करता है कि भारतीय पायलट शिवांगी सिंह लापता हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायुसेना प्रमुख एपी सिंह शिवांगी सिंंह के घर नहीं गए हैं। बल्कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह पत्नी सरिता सिंह के साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र मोगा के घर गए थे।  

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायुसेना प्रमुख एपी सिंह राफेल पायलट शिवांगी सिंह के घर पहुंचे हैं।
पाक उर्दू (@PakUrdu_) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ब्रेकिंग न्यूज: भारतीय वायु सेना प्रमुख ने लापता स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह की मां से मुलाकात की और उन्हें लापता राफेल पायलट शिवांगी का पता लगाने के प्रयासों का आश्वासन दिया।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें भारतीय वायु सेना की एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली।  यह पोस्ट 13 अगस्त 2025 को साझा किया गया है। पोस्ट में वायरल वीडियो से संबंधित तस्वीर देखने को मिल रही है। पोस्ट में बताया गया है “एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और श्रीमती सरिता सिंह ने राजस्थान के झुंझुनू जिले के मेहरादासी गांव का दौरा किया, जो स्वर्गीय सार्जेंट सुरेंद्र कुमार का गृहनगर है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके घर पर, उन्होंने उनकी माता नानू देवी, पत्नी सीमा और बच्चों वर्तिका व दक्ष से मुलाकात की। झुंझुनू की राष्ट्र सेवा की एक गौरवशाली विरासत रही है, जहां से 21,700 पूर्व सैनिक आते हैं और 3,552 भारतीय वायु सेना में सेवारत वायु योद्धा हैं।"

इसके बाद हमने आगे की पड़ताल के लिए अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संर्पक किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2025 को प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट में बताया है कि  वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह झुंझुनूं के मेहरादासी गांव पहुंचे और ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सार्जेंट सुरेंद्र मोगा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीरांगना सीमा देवी और मां को वायुसेना का प्रतीक चिह्न भेंट किया और स्कूल का नाम सर्वोच्च बलिदानी के नाम पर रखने व वीरांगना को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद हमें प्रेस सूचना ब्यरो (पीआईबी) फैक्ट चेक की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 18 अगस्त 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में वायरल दावे को गलत बताया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि दरअसल, वीडियो में एयर चीफ मार्शल दिवंगत सार्जेंट सुरेंद्र कुमार के परिवार से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी भारतीय वायुसेना की एक सेवारत सदस्य हैं और ऑपरेशनल तौर पर तैनात हैं।

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में एपी सिंह पायलट शिवांगी सिंह के घर नहीं गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed