Fact Check: एलन मस्क और ट्रंप के साथ सुनीता विलियम्स की एआई तस्वीर को किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें सुनीता विलियम्स के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
क्या है दावा
तस्वीर को ऐसे समय में शेयर किया जा रहा है जब सुनीता विलियम्स नौ महीने बाद अतरिंक्ष से वापस लौटी हैं। स्पेसक्राफ्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क दोनों नजर आ रहे हैं।
मनोज तिवारी (@tiwarymanoj) नाम के एक एक्स यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “धन्यवाद! क्या अविश्वसनीय क्षण है!! अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद, पृथ्वी के चारों ओर 4,577 चक्कर लगाने के बाद सुनीता विलियम्स का स्वागत है! आपने अभी-अभी एक असंभव काम पूरा किया है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
Take a bow! What an incredible moment!! Welcome Sunita Williams after 286 days in space, completing 4,577 orbits around Earth! You have just achieved an impossible. 🙌#SunitaWilliams #sunitawilliamsreturn #SunitaReturns pic.twitter.com/znfHPpA8M6
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) March 19, 2025
HSR (@H__S__R) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भारत की बहादुर बेटी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने और 17 घंटे की यात्रा के बाद धरती पर लौट आए दोनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क को धन्यवाद।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
India's brave daughter Sunita Williams and Butch Wilmore returned to earth after 9 months and 17 hours of journey
— HSR (@H__S__R) March 19, 2025
Many congratulations and best wishes to both of them!
Thank you Donald Trump and Elon Musk for bringing the astronauts back! #sunitawilliamsreturn #NASA… pic.twitter.com/N2K3k4YENY
पड़ताल
इस तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया, लेकिन हमें ये तस्वीर किसी भी आधिकारिक जगह पर नहीं मिली। आगे हमें डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले वहां भी हमें ये तस्वीर नहीं मिली।
आगे हमें वो तस्वीर मिली जिसमें सुनीता विलियम्स स्पेस क्राफ्ट से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। वायरल हो रही तस्वीर में सुनीता के कपड़ों में कई बैज लगे हुए हैं। लेकिन स्पेस क्राफ्ट से बाहर निकलती में सुनीता के कपड़ों में ऐसी कोई चीज नहीं लगा है।
हमें इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर कुछ संदेह हुआ। इसके बाद हमने हाइव पर इस फोटो का जांच की। ये एक टूल है जिससे आप एआई के द्वारा बनाई गई फोटो का पता लगा सकते हैं। इस टूल ने वायरल हो रही तस्वीरे का एआई से बने होने की 99.7% संभावना जताई।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर को एआई के दावा बनाया गया है।