फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   AI generated video of cloud burst shared as real

Fact Check: बादल फटने के एआई से बने वीडियो को असली बताकर किया जा रहा शेयर

Mon, 25 Aug 2025 08:23 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 25 Aug 2025 08:23 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में बादल फटने जैसी कुछ स्थिति दिख रही है। इस वीडियो को असली घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो एआई से बना निकला है। 

विज्ञापन
AI generated video of cloud burst shared as real
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से तेज आवाज के साथ बादल फटने जैसा नजारा दिखता है। इसके साथ ही पानी सड़क पर बहने लगता है। इस वीडियो को लोग असली बादल के फटने का वीडियो बताकर शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वीडियो असली नहीं है बल्कि एआई के माध्यम से बनाया गया है। मानसून में उत्तराखंड और देश के कई अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी बीच कई भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
  क्या है दावा 
  इस वीडियो को शेयर करके असली बादल फटने का वीडियो बताया जा रहा है। 
  अतीक कौजी नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “बादल फटना देखा है कभी देखिये लाइव” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो kandha_odysseys_vines नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिला। इस वीडियो से जुड़ी कोई भी मीडिया रिपोर्ट हमें देखने को नहीं मिली। इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को 5 अगस्त 2025 को शेयर किया गया था। वीडियो को शेयर करके लिखा गया था “अचानक बाढ़, यह केवल मनोरंजन के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा निर्मित और VFX से बना काल्पनिक वीडियो है।"

  आगे हमने वीडियो को हाइव डिटेक्शन टूल में एआई से बने होने की सच्चाई पता लगाने के लिए सर्च किया। यहां हमें टूल पर वीडियो के 99.6 प्रतिशत एआई से बने होने की जानकारी का पता चला। 

  पड़ताल का नतीजा
  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। वीडियो के सच होने का दावा फर्जी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed