फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   AI-generated video of a creature roaming Mars, read the full investigation

Fact Check: एआई से बना है मंगल ग्रह पर घूमते हुए जीव के वीडियो, पढ़ें पूरी पड़ताल

Tue, 02 Dec 2025 07:52 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 02 Dec 2025 07:52 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मंगल ग्रह पर एक जीव घुमते हुए नजर आ रहा है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
AI-generated video of a creature roaming Mars, read the full investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कोई जीव घुमते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मंगल ग्रह का है।  

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है, जिसे असली समझ कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मंगल ग्रह पर कोई जीव घुमते हुए नजर आया है। 

द वायरल चस्का नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “मंगल ग्रह पर आखिर क्या घूम रहा था? रोवर की नई फुटेज ने वैज्ञानिकों को कर दिया स्तब्ध! मंगल रोवर ने भेजी ताजा फुटेज में कुछ ऐसा रिकॉर्ड किया, जिसे देखकर वैज्ञानिक भी सन्न रह गए। लाल ग्रह की वीरान सतह पर एक रहस्यमयी वस्तु तेजी से घूमती हुई दिखाई दी— न हवा, न वातावरण, न जीवन… फिर भी किसी अदृश्य शक्ति की तरह उसका घूमना सबको हैरान कर गया। कुछ विशेषज्ञ इसे मार्टियन डस्ट-व्हर्ल बता रहे हैं, पर इसकी गति और दिशा साधारण नहीं थी। वीडियो को फ्रेम-बाय-फ्रेम देखकर वैज्ञानिकों ने पाया कि यह वस्तु सतह के ऊपर 2–3 फीट तैरती हुई चल रही थी, मानो कोई ऊर्जा-चक्र या तकनीकी संरचना हो। क्या यह मंगल का प्राकृतिक चमत्कार है? या फिर किसी अज्ञात सभ्यता के अवशेषों का संकेत? नासा  तक भी यह फुटेज पहुंच चुकी है, और जांच जारी है। एक बात तो साफ है— मंगल अब उतना अकेला नहीं लगता, और यह रहस्यमयी घूमती वस्तु एक नए युग के सवाल खड़े कर गई है। दुनिया फिर से पूछने लगी है—क्या हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं?” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल करने के लिए वीडियो को ध्यान से देखा। हमें वीडियो में कई विसगातियां नजर आईं। यहां से हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। वीडियो की पड़ताल के लिए हमने हाइव एआई टूल पर सर्च किया। इस दौरान टूल ने वायरल वीडियो के 99.7 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

 

आगे की पड़ताल में हमने साइट इंजन टूल पर सर्च किया। इस टूल ने भी वायरल वीडियो को 69 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed