फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   AI-generated image shared as images of people killed in the terror attack in Pahalgam

Fact Check: एआई से बनी तस्वीर को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 24 Apr 2025 07:25 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 24 Apr 2025 07:25 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जा रही है, जिसमें कई लोग नजर आ रहे हैं। कुछ लोग जमीन पर पड़े हैं तो कुछ बैठे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
AI-generated image shared as images of people killed in the terror attack in Pahalgam
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कई वीडियो और फोटो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है, जिसमें कई लोग जमीन पर गिरे हुए है और कुछ लोग उनके पास बैठे हैं। जमीन पर खून गिरा हुआ भी नजर आ रहा है। फोटो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह फोटो पहलगाम में हमले वाली जगह की है। इस फोटो को हमले के बाद मरे हुए लोगों और उनके परिवार वालों की तस्वीरें बताकर शेयर किया जा रहा है।  हमारी पड़ताल में यह फोटो एआई से बनी हुई मिली है। पड़ताल में तस्वीर झूठी पाई गई है। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। आतंकवादियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मार दी थी। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट में यह तस्वीर देखने को नहीं मिली है।

विज्ञापन
 

क्या है दावा 

इस फोटो को कई अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। फोटो को शेयर करके जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फोटो हमले में जान गवाने वाले लोगों की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  Sharmilashowhouse नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस फोटो को शेयर करके लिखा “कश्मीर में दिल दहला देने वाली त्रासदी: पहलगाम में आतंकी हमले में 20 से ज्यादा निर्दोष पर्यटक मारे गए। एक शांत दोपहर एक बुरे सपने में बदल गई जब आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास एक खूबसूरत घास के मैदान में पर्यटकों पर गोलीबारी की। 20 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए - जो लोग सिर्फ़ प्रकृति की खूबसूरती का लुत्फ़ उठाने के लिए वहां गए थे। इस भयानक हमले को 2019 की पुलवामा त्रासदी के बाद कश्मीर में सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक कहा जा रहा है। इस हत्याकांड से पूरे देश और उसके बाहर शोक की लहर फैल गई है। हम इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। शांति बनी रहे।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी नीचे देखा जा सकता है।  

इसी तरह कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट में यह तस्वीर देखने को नहीं मिली। इसके बाद हमने इस तस्वीर को ध्यान से देख तो तस्वीर में कुछ भी चीज स्पष्ट रूप से नहीं दिख रही थी न ही समझ आ रही थी। 

 

  इस तरह की अस्पष्ट चीजें आमतौर पर एआई से बनी हुई तस्वीरों में ही देखने को मिलती है। हमने आगे हाइव मॉडरेशन पर इस तस्वीर को जांचने की कोशिश की। हाइव के जरिए एआई से बनी हुई तस्वीरों का पता लगाया जा सकता है। यहां हमें इस तस्वीर के एआई से बने होने की 98.9% संभावना पता चली। 
 

  हमने एआई तस्वीरों का पता लगाने वाले कई और ऐप का इस्तेमाल करके फोटो को जांचने की कोशिश की। साइट इंजन पर तस्वीर को जांचने पर इसके 99% एआई से बने होने की संभावना का पता चला।  

  पड़ताल का नतीजा
  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि तस्वीरों को एआई की मदद से बनाया गया है। जिसे पहलगाम का बताकर झूठ शेयर किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed