{"_id":"66cc8bd28430c4fe620f1792","slug":"after-the-recent-floods-in-bangladesh-a-false-video-is-being-made-viral-by-linking-it-to-india-2024-08-26","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check: बांग्लादेश की हालिया बाढ़ के बाद भारत से जोड़कर गलत वीडियो किया जा रहा वायरल, जानें पूरा सच","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: बांग्लादेश की हालिया बाढ़ के बाद भारत से जोड़कर गलत वीडियो किया जा रहा वायरल, जानें पूरा सच
Mon, 26 Aug 2024 07:37 PM IST
शिवेंद्र
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:37 PM IST
सार
Fact Check: बांग्लादेश की हालिया बाढ़ का बताते हुए एक सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में विकराल रूप से उफनती नदी दिखाई दे रही है। कुछ लोग वीडियो साझा कर बाढ़ का दोष भारत पर डाल रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान का निकला।
विज्ञापन
FACT CHECK
- फोटो : AMAR UJALA/X
विस्तार
बांग्लादेश इन दिनों बाढ़ की समस्या से गुजर रहा है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बांग्लादेश में लगातार मानसूनी बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण आई बाढ़ से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 52 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दक्षिण-पूर्वी शहर फेनी देश की सबसे भीषण बाढ़ का केंद्र बना हुआ है। लगभग 15 लाख लोगों की आबादी वाले शहर का बड़ा हिस्सा अब जलमग्न हो गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बाढ़ का दोष भारत पर डाला जा रहा है। हालांकि, दावे की सच्चाई इससे काफी इतर है।
क्या है दावा?
बांग्लादेश की हालिया बाढ़ का बताते हुए एक सोशल मीडिया एप एक्स पर वायरल है। वीडियो में विकराल रूप से उफनती नदी दिखाई दे रही है। अली कोनिचा नाम के एक्स यूजर ने एक्स पर इस वीडियो को साझा किया और लिखा, 'जो लोग भारत को दोस्त कहते हैं, वे बांग्लादेश के दुश्मन हैं। मैं फिर से दोहराता हूं कि वे बांग्लादेश के शाश्वत दुश्मन हैं। बांग्लादेश इतिहास की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है। फेनी, कमिला, नोआखली के लिए प्रार्थना करें।'
मोहम्मद अल अमीन मिया नाम के एक्स यूजर ने एक्स पर इस वीडियो को साझा किया और लिखा, 'अखौरा के भूमि बंदरगाह के जरिए ब्राह्मणबरिया बांध तोड़कर बांग्लादेश में घुस रहा है भारतीय पानी? अगर ऐसा ही चलता रहा तो ब्रह्मबाड़ी की स्थिति भयावह हो जायेगी!'
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल तस्वीरों के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इससे संबंधित कुछ पुराने सोशल मीडिया पोस्ट मिले। यहां से यह संकेत तो मिल गया कि वायरल हो रहा वीडियो बांग्लादेश के हालिया बाढ़ का नहीं है। पड़ताल के दौरान ही यही वीडियो पाकिस्तानी चैनल वी न्यूज पर मिला जिसमें दावा किया गया था कि मूसलाधार बारिश ने तालागांग में तबाही मचाई, नदियां उफान पर।
तालागांग, बाढ़ जैसे कीवर्ड इंटरनेट पर खोजने पर पाकिस्तान के चर्चित अखबार द डॉन की सितंबर 2020 पर एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में चकवाल-तलागांग रोड पर धाराबी पुल से तेज पानी बहता हुआ दिखाया गया था। पुल की तस्वीर हाल में वायरल हुए वीडियो से मिलती है। यहां से पुष्टि होती है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है।
इसके अलावा हमें अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क से बांग्लादेश के बाढ़ पर भारत के स्पष्टीकरण की रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर आई खबरों को गलत करार दिया है। खबरों में दावा किया गया था कि त्रिपुरा में गुमटी नदी पर बने बांध को खोलने की वजह से बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई है। मंत्रालय ने कहा, 'गुमटी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हाल ही में इस साल की सबसे भारी बारिश हुई है।' विदेश मंत्रालय ने बताया कि बांग्लादेश में बाढ़ का मुख्य कारण बांध के नीचे बहते हुए बड़े जलग्रहण क्षेत्रों से आया पानी है। एमईए ने कहा कि डम्बर बांध बांग्लादेश की सीमा से काफी दूर (120 किलोमीटर से ज्यादा) स्थित है।
पड़ताल से साफ है कि वायरल हो रहा बाढ़ वाला वीडियो बांग्लादेश का नहीं है। यह वीडियो पाकिस्तान चकवाल-तलागांग इलाके का है।
विज्ञापन
क्या है दावा?
बांग्लादेश की हालिया बाढ़ का बताते हुए एक सोशल मीडिया एप एक्स पर वायरल है। वीडियो में विकराल रूप से उफनती नदी दिखाई दे रही है। अली कोनिचा नाम के एक्स यूजर ने एक्स पर इस वीडियो को साझा किया और लिखा, 'जो लोग भारत को दोस्त कहते हैं, वे बांग्लादेश के दुश्मन हैं। मैं फिर से दोहराता हूं कि वे बांग्लादेश के शाश्वत दुश्मन हैं। बांग्लादेश इतिहास की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है। फेनी, कमिला, नोआखली के लिए प्रार्थना करें।'
विज्ञापन
Those who call India as friends, they are enemies of Bangladesh. I repeat again they are the eternal enemy of Bangladesh.📌
विज्ञापन विज्ञापन
Bangladesh is facing the worst flood in history.💔
Pray for Feni, Cumilla, Noakhali.🤲❤️🩹#FloodInBangladesh #FloodCrisis pic.twitter.com/ZaPhmQvFf0— Imranzeemi🇵🇸 (@imranzeemi) August 22, 2024
मोहम्मद अल अमीन मिया नाम के एक्स यूजर ने एक्स पर इस वीडियो को साझा किया और लिखा, 'अखौरा के भूमि बंदरगाह के जरिए ब्राह्मणबरिया बांध तोड़कर बांग्लादेश में घुस रहा है भारतीय पानी? अगर ऐसा ही चलता रहा तो ब्रह्मबाड़ी की स्थिति भयावह हो जायेगी!'
ব্রাহ্মণবাড়িয়া আখাউড়ার স্থলবন্দর দিয়ে ভা!রতীয় পানি বাঁধ ভেঙে বাংলাদেশে প্রবেশ করছে? এভাবে চলতে থাকলে ব্রাহ্মণবাড়ীর অবস্থা হবে ভয়াবহ!#BANGLADESH_Flood pic.twitter.com/ApqKWVfkgU
— Md Al Amin Mia🇧🇩 🇵🇸🕊 (@Mdalaminmia7890) August 21, 2024
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल तस्वीरों के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इससे संबंधित कुछ पुराने सोशल मीडिया पोस्ट मिले। यहां से यह संकेत तो मिल गया कि वायरल हो रहा वीडियो बांग्लादेश के हालिया बाढ़ का नहीं है। पड़ताल के दौरान ही यही वीडियो पाकिस्तानी चैनल वी न्यूज पर मिला जिसमें दावा किया गया था कि मूसलाधार बारिश ने तालागांग में तबाही मचाई, नदियां उफान पर।
तालागांग, बाढ़ जैसे कीवर्ड इंटरनेट पर खोजने पर पाकिस्तान के चर्चित अखबार द डॉन की सितंबर 2020 पर एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में चकवाल-तलागांग रोड पर धाराबी पुल से तेज पानी बहता हुआ दिखाया गया था। पुल की तस्वीर हाल में वायरल हुए वीडियो से मिलती है। यहां से पुष्टि होती है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है।
इसके अलावा हमें अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क से बांग्लादेश के बाढ़ पर भारत के स्पष्टीकरण की रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर आई खबरों को गलत करार दिया है। खबरों में दावा किया गया था कि त्रिपुरा में गुमटी नदी पर बने बांध को खोलने की वजह से बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई है। मंत्रालय ने कहा, 'गुमटी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हाल ही में इस साल की सबसे भारी बारिश हुई है।' विदेश मंत्रालय ने बताया कि बांग्लादेश में बाढ़ का मुख्य कारण बांध के नीचे बहते हुए बड़े जलग्रहण क्षेत्रों से आया पानी है। एमईए ने कहा कि डम्बर बांध बांग्लादेश की सीमा से काफी दूर (120 किलोमीटर से ज्यादा) स्थित है।
भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर आई खबरों को गलत करार दिया है। खबरों में कहा गया था कि त्रिपुरा में गुमटी नदी पर बने बांध को खोलने की वजह से बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई है।
पड़ताल का नतीजापड़ताल से साफ है कि वायरल हो रहा बाढ़ वाला वीडियो बांग्लादेश का नहीं है। यह वीडियो पाकिस्तान चकवाल-तलागांग इलाके का है।