फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   A woman was interrupting a Muslim man namaz by singing namo namo ji shankara

Fact Check: फ्लाइट में गाना गाकर मुस्लिम व्यक्ति की नमाज में बाधा डाल रही थी महिला, जानें पड़ताल में सच्चाई

Thu, 12 Sep 2024 08:31 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 12 Sep 2024 08:31 PM IST
सार

Fact  Check: एक महिला फ्लाइट में भजन गाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महिला फ्लाइट में मुस्लिम व्यक्ति की नमाज खराब कर रही थी। 

विज्ञापन
A woman was interrupting a Muslim man namaz by singing namo namo ji shankara
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फ्लाइट में काफी तेज आवाज में भजन गा रही है। फ्लाइट में और भी बहुत से से लोग मौजूद हैं। महिला ‘नमो नमो जी शंकरा’ गाना गाते सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम व्यक्ति नमाज पढ़ रहा था जिसके बाद ये महिला उसे परेशान करने के लिए जोर जोर से गाना गाने लगी। 

नेहरा (@Nehra_Singh80) नाम की एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “एक मुस्लिम लड़के ने फ्लाइट में नमाज़ पढ़ना शुरू कर दिया, एक हिंदू महिला ने नमो नमो शंकरा भजन गाना शुरू कर दिया…इस बहादुर सनातनी शेरनी को सलाम…कृपया इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर साइको (@MrCyberPsycho) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “एक मुस्लिम व्यक्ति ने विमान में बैठकर शांतिपूर्वक अपने भगवान से प्रार्थना करते हुए नमाज़ पढ़ना शुरू किया, अचानक एक हिंदू महिला ने नमो नमो शंकर भजन गाना शुरू कर दिया। एक ब्रेनवॉश किए गए कट्टरपंथी, जिनके पास सभ्यता शून्य है, केवल अपने भगवान को याद करते हैं जबकि अन्य प्रार्थना करते हैं।”

सैम खान (@SamKhan999) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “एक मुस्लिम सज्जन अपनी सीट पर नमाज़ पढ़ रहे थे, तभी एक जाहिल महिला ने उनकी नमाज़ में खलल डालने के लिए भजन गाना शुरू कर दिया। इस महिला को जब भी मुस्लिम देशों में यात्रा करनी हो, तो उसे नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाना चाहिए।”

पड़ताल 
इस वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स पर सर्च करने पर हमें इस महिला के कई गाने के वीडियो मिले। यहां से हमें पता चला की इस महिला का नाम निशा शिवदासानी है। निशा शिवदासानी एक भजन गायिका है। वे अब तक कई भजन गा चुकी हैं। 

आगे हमने ‘निशा शिवदासानी’ ‘फ्लाइट’ ‘भजन’ जैसे कई कीवर्ड को सर्च किया। यहां से ‘साई की बेटी निशा शिवदासानी निशा शिवदासानी’ का एक यूट्यूब चैनल मिला जहां निशा शिवदासानी का फ्लाइट में गाना गाते हुए एक अलग वीडियो मौजूद था। इस वीडियो में वो ‘तू कितनी अच्छी है’ गाना गा रही थी। इस वीडियो को 8 मार्च 2024 को शेयर किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।’ 

यहां से ये साफ हो गया कि निशा किसी मुस्लिम के नमाज पढ़ते के कारण गाना नहीं गा रही थी बल्कि महिला दिवस के उपलक्ष में फ्लाइट में गाना गा रही थी। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि महिला के भजन गाने को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed