Fact Check: चार महीने पुराना वीडियो गायक जुबिन गर्ग का अखिरी वीडियो बताकर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गायक जुबिन गर्ग का आखिरी वीडियो है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायक जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक हादसे में निधन हो गया। उनके शव को हाल ही में भारत लाया गया। यहां उनका दोबारा पोस्टमार्टम हुआ है। इसके बाद उनका 23 सितंबर को अंतिम संस्कार किया गया। इसी घटना से संबंधित सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आदमी स्कूबा डाइविंग करते नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जुबिन गर्ग का आखिर वीडियो है, जहां उनका निधन हो गया था।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो जुबिन गर्ग की निधन से चार महीने पहले का है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जुबिन गर्ग का आखिरी वीडियो है।
एमडी रिजवान हुसैन (@rizwan_hossain) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “असम के प्रसिद्ध भारतीय गायक जुबिन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मृत्यु हो गई। यहां अंतिम क्षण का वीडियो है।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Titanura नाम के यूट्यूब अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 19 जून 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में लिखा है, “जब यह आदमी 78 मीटर गहरे समुद्र से ऊपर आ रहा था, तो कुछ ही मिनटों बाद उसकी सांस फूल गई और उसने नियंत्रण खो दिया। लेकिन वह बहुत खुशकिस्मत था। प्रशिक्षित गोताखोर उस पर नजर रख रहे थे। उन्होंने उसे पानी की सतह पर धकेला और पानी अंदर जाने से रोकने के लिए उसका मुंह पकड़ रखा था। वह कुछ सेकंड के लिए बेहोश रहा, फिर होश में आया और उन्होंने उसे बचा लिया।”
इसके बाद हमें stop.the.sun. नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 14 मई 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में लिखा है “पहली बार बेहोशी छा गई। 78 मीटर की ऊंचाई से चढ़ाई। सेफ्टी @gkreivenas कैमरा @freelookaround उतरते समय कम गति और 78 मीटर तक पहुंचने के लिए 2 मीटर की दूरी तय करने की चाहत ने मेरे साथ एक क्रूर मजाक किया। कुल गोता लगाने का समय 3:13 मिनट। कुछ लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं प्रशिक्षण के दौरान बिना फिन्स के क्यों गोता लगा रहा हूं? मैं प्रतियोगिताओं जैसी ही परिस्थितियों में प्रशिक्षण के लिए हमेशा बिना फिन्स के एफआईएम गोता लगाता हूं। आपको लगता है कि यह सबसे खतरनाक खेलों में से एक है?
इसके बाद हमें यूजर के अकांउट में वायरल वीडियो जैसे और वीडियो देखने को मिले।
यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो जुबिन गर्ग के निधन से पहले का है।
पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो चार महीने पुराना है। वहीं, जुबिन गर्ग का निधन 19 सिंतबर को हुआ है।