फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   A 4-year-old video of a woman say anti-Modi-Yogi slogans shared as a recent

Fact Check: महिला के योगी-मोदी विरोधी नारे लगाने के चार साल पुराने वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 22 Apr 2025 05:15 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 22 Apr 2025 05:15 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला भाजपा विरोधी नारे लगा रही है। इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो 2020 का है।

विज्ञापन
A 4-year-old video of a woman say anti-Modi-Yogi slogans shared as a recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में एक महिला मोदी योगी के विरोध में नारे लगाती हुई नजर आ रही है। महिला भाजपा के झंड़े लगी कुछ गाड़ियों को रोकती है और तेज-तेज आवाज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने लगती है। महिला योगी सरकार मुर्दाबाद, योगी सरकार वापस जाओ के नारे लगाने लगती है। इस वीडियो को हाल फिलहाल का होने का दावे को साथ शेयर किया जा रहा है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो 2020 का है। यानी 2020 में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन गाड़ी के आगे से हटाना पड़ता है। हमारी पड़ताल में यह मामला पुराना होने का पता चला है। 

विज्ञापन
  क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महिला मोदी सरकार और भाजपा का विरोध कर रही है। साथ ही योगी सरकार के विरोध में नारेबाजी भी कर रही है। 

AZAD DESH KI AWAZ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को 19 अप्रैल 2025 को शेयर करके लिखा गया “बीजेपी के गाड़ी के सामने एक महिला का गुस्सा” इस पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। पोस्ट का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें रुहुल अमीन नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को 7 सितंबर 2020 को इस अकाउंट पर शेयर किया गया था। इस वीडियो को 12 मिलियन लोगों ने देखा, जिसमें से 1 लाख 25 हजार लोगों ने लाइक किया। वीडियो का लिंक आप यहां देख सकते हैं। वीडियो का स्क्रीनशॉट भी नीचे देखा जा सकता है। (पोस्ट का आर्काइव लिंक) 

 

  इस पोस्ट से यह साफ हो गया कि वीडियो हाल फिलहाल का नहीं बल्की चार वर्ष पुराना है। 



  आगे और सर्च करने पर हमें बंगाली गोरबो ममता नाम का एक फेसबुक अकाउंट मिला। वहां इस वीडियो को 29 अक्तूबर 2020 को पोस्ट किया गया था। वीडियो को पोस्ट करके कैप्शन लिखा गया था “भाजपा हटाओ और देश बचाओ। भाजपा से खुद को बचाने के लिए क्लिक करें” (पोस्ट का आर्काइव लिंक) 

 पड़ताल का नतीजा 
  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2020 का है जिसे अभी का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed